Bhagalpur News: नगर निगम कर्मचारियों को मिली स्प्री योजना 2025 की जानकारी

नगर निगम कर्मचारियों को मिली स्प्री योजना 2025 की जानकारी

वरीय संवाददाता, भागलपुर

नगर निगम सभागार में गुरुवार को उप नगर आयुक्त आमिर सोहेल की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) के अधिकारियों ने निगम कर्मचारियों को स्प्री योजना 2025 से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह योजना एक जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी, जिसके तहत कर्मचारी पंजीकरण करा सकेंगे.

पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होगी. उप नगर आयुक्त आमिर सोहेल ने कहा कि योजना का उद्देश्य निगम कर्मचारियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा और आर्थिक सहारा उपलब्ध कराना है. स्प्री योजना के तहत लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी. साथ ही बीमारी, मातृत्व अथवा विकलांगता की स्थिति में नकद लाभ भी दिया जायेगा. ईएसआइसी अधिकारियों ने इसे सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम बताया और कहा कि इससे निगम कर्मचारियों के परिवारों को भी लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >