bhagalpur news. गणतंत्र दिवस पर अर्जुन कॉलेज के मेधावी छात्र सम्मानित

अर्जुन कॉलेज परिसर में गणतंत्र दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया

अर्जुन कॉलेज परिसर में गणतंत्र दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की अध्यक्ष नीलम देवी एवं सभी संकायों के प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई. इसके बाद नीलम देवी ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाया गया. समारोह में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक बुलो मंडल तथा विशिष्ट अतिथि भागलपुर नगर विधायक रोहित पांडे का स्वागत किया गया. नीलम देवी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है. उन्होंने महाविद्यालय के प्राध्यापकगण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार भी प्रदान कर रहा है. विधायक बुलो मंडल ने कहा कि आज के छात्र ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं और शिक्षकों से छात्रों के ज्ञानवर्धन व चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया. फार्मेसी, एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग संकाय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को बुलो मंडल एवं नीलम देवी ने प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया. विधायक रोहित पांडे ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है. पॉलिटेक्निक, बीएड और डीएलएड संकाय के मेधावी छात्र-छात्राओं को रोहित पांडे और नीलम देवी ने सम्मानित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो अविष्ट आनंद, प्रो दिलीप, प्रो अश्विनी मिश्रा, प्रो हिमांशु, प्रो प्रिया, प्रो मौसम, प्रो नीलेश, प्रो अमन मरांडी, प्रो ज्ञानेश त्रिपाठी, प्रो राजेश यादव, प्रो अभिमन्यु, प्रो भानु, प्रो नीरज, प्रो टीपू शुभम, इंजीनियर अमित कुमार शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, संजय झा, रौशन झा, मुकेश दास, अखिलेश दास, भावेश दास, प्रेम शंकर झा, लड्डू सिंह, प्रभाकर सिंह, अनंत सिंह, शुभम तोमर, अभिनव ठाकुर और शुभाशीष ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >