Bhagalpur news महाशिवरात्रि को लेकर अजगैवीनाथ मंदिर में बैठक

महाशिवरात्रि के भव्य तैयारी को लेकर मंगलवार को अजगैवीनाथ मठ परिसर में बैठक स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि की अध्यक्षता में हुई.

महाशिवरात्रि के भव्य तैयारी को लेकर मंगलवार को अजगैवीनाथ मठ परिसर में बैठक स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि की अध्यक्षता में हुई. बैठक में थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, नप सभापति राजकुमार गुड्डू, मंदिर के पुजारी व गण्यमान्य लोग मौजूद थे. महाशिवरात्रि पर विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा करते बताया कि मंदिर परिसर से शिव बरात, झांकी नगर भ्रमण के लिए निकाली जायेगी. मंदिर परिसर में भक्ति जागरण का आयोजन होगा. बैठक में थानाध्यक्ष ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था का आश्वासन दिया. अपर रोड़ में सड़क निर्माण महाशिवरात्रि के पूर्व कर लेने की बात कही गयी. विद्युत विभाग के एसडीओ को विद्युत से संबंधित समस्या समाधान के लिए पत्राचार करने का निर्णय लिया गया. नप मुख्य पार्षद ने सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रहने तथा स्टेशन रोड को मोटरेबुल कराने का भरोसा दिया. मौके पर निरंजन चौधरी, रामायण शरण गुप्ता, सुबोध यादव सहित शहर के गण्यमान्य लोग मौजूद थे.

माता शीतला मंदिर में दूसरे दिन जारी रहा धार्मिक अनुष्ठान

कहलगांव पकड़तल्ला गांव स्थिति माता शीतला जगदंबा मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय 21वां पाटोतस्व यज्ञ के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठान दिन भर चलता रहा. विभिन्न देवी देवताओं का विभिन्न विधियों से पूजन आचार्य अनिमेष दातार की अगुआई में किया गया. यजमान रामानंद सिंह व मंजुबाला सिंह हैं. शाम में भव्य महाआरती हुई. भजन गायक डाॅ दीपक मिश्रा हिमांशु प्रसूत भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे व जयकारा लगाते रहे. मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भीड़ लगी रही. दिन भर भंडारा चलते रहा.

पक्षी, पर्यावरण व मानव कल्याण के लिए बाबा को चढ़ायेंगे 123 लीटर गंगाजल

शुभंकर, सुलतानगंज

पक्षी, पर्यावरण व मानव कल्याण की कामना करते कांवरिया का अलग अंदाज में भक्ति दिखा. पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा से महादेव को प्रसन्न करने 123 लीटर गंगाजल लेकर पक्षी व पर्यावरण की रक्षा के लिए श्रद्धालु कांवरिया महादेव को जल चढ़ाने निकले हैं. कांवरिया विनोद कुमार ने बताया कि जिसकी सुधि किसी को नहीं है. उसकी सुरक्षा की कामना करते हुए हमने तीन कांवर उठाया है. झारखंड़ के चकाई प्रखंड स्थित बाबा बासुकीटांढ़ के शिवालय में महाशिवरात्रि 26 फरवरी को बाबा पर जलाभिषेक करेंगे. अजगैवीनाथधाम से कांवरिया का दल मंगलवार को रवाना हुआ.

111 किमी पैदल चलकर पहुंचेंगे बासुकीटांढ़ शिवमंदिर

गंगाजल लेकर 111 किमी पैदल कांवर लेकर कांवरिया जायेंगे. कांवरिया विनोद कुमार, आनंद कुमार व सुभाष पंडित ने बताया कि तीन कांवर में एक में 61 व दो में 31-31 लीटर गंगाजल है. तिरंगा झंडा के साथ पक्षी पर्यावरण और मानव कल्याण का बैनर लगा हुआ है. कांवरिया ने बताया कि अजगैवीनाथधाम का गंगाजल बाबा भोलेशंकर के लिए खास है. बाबा को प्रसन्न करने को लेकर पैदल जा रहे है. कांवरियाें ने बताया कि पर्यावरण के साथ पक्षी का संरक्षण और मानव का कल्याण की प्रार्थना बाबा से करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >