Bhagalpur News: मैट्रिक परीक्षा : पहले दिन 1029 परीक्षार्थी नहीं पहुंचे सेंटर, कोई एक्सपेल्ड नहीं

जिले के 63 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गयी. दोनों पालियों में ली गयी परीक्षा में कुल 46,025 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है.

– दोनों पालियों में कुल 46,025 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा- दोनों पालियों में 1029 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

संवाददाता, भागलपुर

जिले के 63 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गयी. दोनों पालियों में ली गयी परीक्षा में कुल 46,025 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है. जबकि दोनों पालियों में कुल मिला कर 1029 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके. पहली पाली में 23,187 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है, तो 477 अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 22,838 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, तो 552 परीक्षा में शामिल नहीं हो पाये. किसी भी केंद्र से एक भी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं है. पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा विषयों की परीक्षा ली गयी. परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पूर्व तक ही सेंटर पर इंट्री दी जा रही थी. जबकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले तीन स्तर की तलाशी ली जा रही थी.

जूते-मोजे खोलने के बाद सेंटर में प्रवेश की मिली अनुमति

विभिन्न सेंटरों पर परीक्षार्थियों के इलेट्रॉनिक गैजेट ले लिये गये. जूते, मोजे खोलवा दिये गये फिर केंद्र पर प्रवेश की अनुमति दी गयी. छात्राओं के सेंटर पर अधिकांश महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी थी. जबकि परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. विभिन्न केंद्रों पर उड़नदस्ता टीम को भी एक्टिव किया गया था. जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा समेत जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने शहर के परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया है. भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी परीक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे थे.

पहली पाली में आसान रहे प्रश्न

परीक्षा दे कर बाहर निकले छात्र छात्राओं के खिले हुए चेहरे बता रहे थे कि परीक्षा अच्छी गयी है. बातचीत के दौरान जानकारी मिली है कि औसत स्टूडेंट्स ने भी 80 फीसदी से अधिक प्रश्नों का सही उत्तर दिया है. छात्र-छात्राओं ने कहा कि सवाल आसान थे, पढ़े हुए पाठ्यक्रम से प्रश्न मिले. जबकि छात्र-छात्राओं की यह शिकायत भी थी कि बाजार में उपलब्ध किसी भी गेस पेपर से कम ही प्रश्न आये. श्यामसुंदर निकेतन सेंटर पर स्वाती, पूजा, सोनम, लूसी ने बताया कि परीक्षा अच्छी गयी. आगे भी इसी तरह परीक्षा संपन्न हो तो मजा आ जायेगा. मारवाड़ी पाठशाला में साक्षी, काव्या, ललिता ने बताया कि प्रश्न उम्मीद के अनुरूप ही था. बरारी सेंटर पर अमित, दिव्यम, अभिषेक, आलोक ने बताया कि प्रश्न पत्र आसान था, ससमय उत्तर दे दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >