Bhagalpur News: वर्षों पुराना पेड़ काटने से कई पक्षियों की मौत व उसके बच्चे जख्मी

वर्षों पुराना पेड़ काटने से कई पक्षियों की मौत व उसके बच्चे जख्मी

= नवगछिया स्टेशन के पश्चिमी छोड़ पर है वर्षों पुराना पाखर का पेड़

प्रतिनिधि, नवगछिया

नवगछिया स्टेशन के पश्चिमी छोड़ पर वर्षों पुराना पाखर का पेड़ काटने से दर्जनों पक्षियों व उसके बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने पेड़ काटने पर रोक लगा दिया. बताया गया कि स्टेशन के पश्चिमी छोड़ प्लेटफार्म संख्या एक पर वर्षों पुराना पाखड़ का पेड़ था. स्टेशन के सौदर्यीकरण के नाम पर पेड़ को काट दिया गया. पेड़ पर सैकड़ों पक्षियों का घोषला था. पाखर के पेड़ काटने से दर्जनों पनडुब्बी पक्षियों व उसके बच्चे की मौत हो गयी. कई पक्षी घायल हो गये. उसका घोंसला भी बर्बाद हो गया. पाखर का पेड़ अभी आधा ही कटा है. जानकारी पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ काटने पर रोक लगा दी.

वन विभाग के वनरक्षी रौशन कुमार ने बताया कि मृत पक्षियों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया. घायल पक्षियों को रेस्क्यु करते हुए उसे इलाज के लिए सुंदरवन भेजा गया. इधर, रेलवे के आइओडब्लू बिहपुर अविनाश कुमार ने बताया कि रेलवे परिसर में पेड़ काटने के लिए वन विभाग से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है. पेड़ की छंटाई की जा रही थी. 15 सितंबर को पीएम के कार्यक्रम को नवगछिया स्टेशन का सौदर्यीकरण किया जा रहा था. इस संबंध में रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >