Bhagalpur News. मालदा टाउन-उधना चलेगी वातानुकूलित स्पेशल ट्रेन

होगा विषेष ट्रेन का परिचालन.

गर्मी की छुट्टी को देखते हुए रेलवे उधना-मालदा टाउन के बीच वातानुकूलित स्पेशल ट्रेन चलायेगी. ट्रेन उधना से चलकर भागलपुर गुरुवार सुबह 8:10 बजे पहुंचेगी व 8:15 बजे रवाना होगी. मालदा टाउन 11:30 बजे पहुंचेगी, वापसी में ट्रेन संख्या 09064 मालदा टाउन से शाम 5:35 बजे खुलेगी व भागलपुर रात 9:40 बजे पहुंचेगी. भागलपुर स्टेशन पर दस मिनट रुकने के बाद 9:50 बजे रवाना होगी. ट्रेन में थर्ड एसी के 18 कोच व दो एसएलआर रहेंगे. वहीं दूसरी ट्रेन 09463- 09464 गांधीधाम -मालदा टाउन-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन है. यह ट्रेन गांधीधाम से चलकर भागलपुर सोमवार सुबह 3:30 बजे पहुंचेगी व 3:40 बजे रवाना होगी. मालदा टाउन सुबह 9:10 बजे पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 09464 मालदा टाउन से शाम 5:35 बजे खुलेगी व भागलपुर रात 9:40 बजे पहुंचेगी, जहां से 9:50 बजे रवाना होगी. उधना-मालदा स्पेशल ट्रेन उधना से 27 अप्रैल को खुलेगी व मालदा टाउन से 29 अप्रैल को चलेगी. वहीं गांधीधाम-मालदा विशेष ट्रेन 09463 गांधीधाम से 25 अप्रैल को रवाना होगी, जबकि 09464 मालदा टाउन से 27 अप्रैल खुलेगी. इस ट्रेन में एसी थर्ड के दो कोच, एसी टू के एक व स्लीपर के 13 कोच, सामान्य श्रेणी के दो कोच व दो एसएलआर- डी कोच लगाये जायेंगे. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि विशेष ट्रेनों से भागलपुर, सुल्तानगंज, कहलगांव, जमालपुर और आसपास के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kali kinker mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >