नवगछिया में लायन्स क्लब की नयी टीम घोषित, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
Bhagalpur News : लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के नए सत्र 2026-27 के लिए पदाधिकारियों का निर्वाचन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. चुनाव के दौरान अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया.
नवगछिया, भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट
Bhagalpur News :
नवगछिया के स्टेशन रोड स्थित हरि कुंज परिसर में बुधवार को आयोजित बैठक में लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के नए सत्र के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई. बैठक की शुरुआत लायन्स विश्व प्रार्थना के साथ हुई.
वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई प्रक्रिया
निर्वाचन प्रक्रिया डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ और डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति एवं देखरेख में संपन्न हुई.बैठक के दौरान क्लब के डायरेक्टर लायन अजय कुमार रूंगटा ने नए अध्यक्ष पद के लिए लायन प्रवीण Kumar केजरीवाल, सचिव पद के लिए लायन डॉ. अनंत विक्रम और कोषाध्यक्ष पद के लिए लायन मनोज कुमार सर्राफ के नाम का प्रस्ताव रखा.
सर्वसम्मति से चुने गए नये पदाधिकारी
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए तीनों पदाधिकारियों के निर्वाचन को सर्वसम्मति से पारित कर दिया.नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी सत्र में सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा.
सामाजिक कार्यों को मिलेगी नयी गति
नवनिर्वाचित टीम ने भरोसा दिलाया कि क्लब समाजसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा. स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता अभियान और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यक्रमों को और विस्तार दिया जाएगा.
बड़ी संख्या में सदस्य रहे मौजूद
बैठक में वर्तमान अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानियाँ, लायन प्रो. विजय कुमार, लायन डॉ. अशोक कुमार केजरीवाल, लायन डॉ. बी.एल. चौधरी, लायन डॉ. मुकेश कुमार, लायन डॉ. अरुण कुमार राय, लायन सुरेन्द्र कुमार चौधरी, लायन अभय प्रकाश मुनका, लायन नरेश केडिया, लायन सुभाष चन्द्र वर्मा, लायन अमित कुमार रूंगटा, लायन नीरज कुमार चिरानियाँ, लायन नवीन केजरीवाल, लायन दिनेश केडिया, लायन संतोष यादुका और लायन प्रभु पोद्दार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.