क्रीड़ा भारती नवगछिया जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वप्रथम प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रो भोला कुमर ने सक्रिय जिला कार्यकारिणी की आवश्यकता बतायी. समर्थन करते हुए जिलाध्यक्ष नारायणपुर के डॉ सौरभ कुमार का नाम प्रस्तावित किया. प्रांत अध्यक्ष ने प्रेम यादव को प्रांत सूर्य नमस्कार प्रमुख के रूप में घोषणा की. जिला कार्यकारिणी पर सहमति प्रदान करते हुए प्रांत मंत्री अमित ठाकुर को जिला कार्यकारिणी की घोषणा करने के लिए अधिकृत किया. प्रांत मंत्री ने नारायणपुर के डॉ सौरभ कुमार को जिलाध्यक्ष, प्रो कंचन कुमार पॉल, प्रो मन्नू कुमार व अनुज चौरसिया को उपाध्यक्ष, सुमित कुमार को कोषाध्यक्ष व नारायणपुर के हंसराज यादव को जिला मंत्री, राजीव कुमार व निकिता राजपूत को जिला सह मंत्री, नवगछिया ग्रामीण के प्रेम प्रकाश सिंह को खेल दिवस प्रमुख, संतोष कुमार को क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस प्रमुख, अभिषेक कुमार को जिला योग दिवस प्रमुख, राजा कुमार को क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा प्रमुख, नीलेश कुमार को सूर्य नमस्कार प्रमुख, चंदन कुमार को दिव्यांग प्रमुख के रूप में घोषणा सर्वसम्मति से की. प्रांत अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को क्रीड़ा भारती संगठन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस पखवाड़ा के समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कृति आजाद पहली बार क्रीड़ा भारती के कार्यक्रम में आकर नवोदित खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों के बारे में बताया. जिला संरक्षक प्रो भोला कुमर ने समस्त जिला कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई दे कहा कि जिले में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से संगठन का भविष्य उज्ज्वल दिख रहा है. जिलाध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार ने कहा कि जिले में क्रीड़ा भारती के मार्गदर्शन में स्थापित खेलों के साथ परंपरागत खेलों का संवर्धन किया जायेगा. मार्च में खेल प्रतियोगिता होगी, जिसमें ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मौका दिया जायेगा.
अश्विनी चौबे ने नवगछिया में किया जनसंपर्क
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मंगलवार देर शाम नवगछिया बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने दुर्गा मंदिर रोड और विषहरी मंदिर रोड स्थित स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें भागलपुर में आयोजित किसान सम्मान जनसभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद,अनिल यादव, मनोज पांडेय, मुकेश राणा, प्रवीण भगत, दीपक भगत, कौशल जायसवाल, कुणाल गुप्ता, प्रवेश कुमार यादव, रंजीत झा, गौरव सिंह और मुरारी चिरानीयां समेत कई कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद थे. अश्विनी चौबे ने कहा कि यह जनसभा किसानों के हित में भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. उन्होंने लोगों से काफी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की. इस दौरान स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने उनका स्वागत किया और जनसभा को सफल बनाने का भरोसा दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
