श्रीश्री 108 श्री महेंद्रनाथ महादेव मंदिर शीतलनगर कहलगांव प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठे दिन कथा वाचन करते हुए स्वामी मधुसूदन आचार्य जी महाराज ने गोपी, उद्धव संवाद पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बिना प्रेम के ज्ञान तथा बिना ज्ञान के प्रेम अधूरा है. ज्ञान रूपी क्षेत्र पर जब प्रेम का अंजन चढ़ेगा तभी ईश्वर का वास्तविक स्वरूप का दर्शन होगा. उन्होंने रुक्मिणी विवाह पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान स्वयं साक्षात नारायण रूप हैं तथा रुक्मिणी जी साक्षात लक्ष्मी हैं. राधा तत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि राधा स्वयं श्रीकृष्ण ही हैं. कथा का श्रवण करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.
शिवरात्रि की तैयारी शुरू, अजगैवीनाथ मंदिर से आज जायेगा बाबाधाम जल
भोलेनाथ का विवाह को लेकर अजगैवीनाथ मंदिर के पुजारी मंगलवार को जल लेकर बाबाधाम जायेगा. सारी तैयारी कर ली गयी है. महाशिवरात्रि को लेकर अजगैवीनाथ मंदिर में खास तैयारी शुरू की गयी. भव्य आयोजन को लेकर मंदिर को सजाया गया है. मंदिर से बरात व झांकी निकाली जायेगी. जगह-जगह तोरणद्वार बनाया गया है. बरात में शामिल होने को लेकर झांकी का रजिस्ट्रेशन मंदिर में कराया गया है. तीन सौ से अधिक झांकी के इस बार शामिल होने का अनुमान है. अजगैवीनाथ नगरी में महाशिवरात्रि को लेकर सामाजिक संस्था भी तैयारी कर रही है. लोगों में काफी उत्साह है. महाशिवरात्रि को लेकर आसपास के शिवालय को सजाया गया है. कई जगहों पर संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया है.अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
सुलतानगंज को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग एक बार फिर जोड़ पकड़ने लगी है. सुलतानगंज विकास संघर्ष समिति के संयोजक वीरेंद्र यादव ने सात सूत्री मांग को लेकर विधायक प्रो ललित नारायण मंडल को ज्ञापन सौंपा है. बताया कि सुलतानगंज को अनुमंडल बनाने व अकबरनगर को प्रखंड बनाने की मांग कई वर्षों से की जा रही है, लेकिन सरकार इसकी सुध नहीं ले रही है. इस मुद्दा को विधानसभा में रखने का अनुरोध किया. सुलतानगंज एक ऐतिहासिक स्थल है. यहां से 30 किमी दूरी तय कर लोगों को अनुमंडल का लाभ लेने जाना पड़ता है. इस मांग को विस चुनाव के पहले पूरा नही किया जायेगा, तो विरोध प्रदर्शन के साथ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
