Bhagalpur news खोखो विश्व कप की विजेता मोनिका को किया सम्मानित

नवगछिया बाल भारती पोस्ट ऑफिस के प्रशाल में बाल भारती और लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह हुआ

नवगछिया बाल भारती पोस्ट ऑफिस के प्रशाल में बाल भारती और लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह हुआ. शुरुआत लायंस क्लब नवगछिया टाउन के अध्यक्ष विनोद चिरानिया की ओर से लायंस विश्व शांति प्रार्थना से की गयी. विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह ने मोनिका व वहां उपस्थित पदाधिकारी व नागरिकों का स्वागत किया. बाल भारती प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ ने कहा कि आपकी यह उपलब्धि न केवल आपकी अपनी है, बल्कि यह पूरे नवगछिया अनुमंडल व पूरे बिहार की है. विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा ने कहा कि आप युवाओं के लिए प्रेरणा है. प्राचार्य नवनीत सिंह ने कहा कि आजकल बच्चे खेल में भी भविष्य बना सकते हैं. बाल भारती विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव यादव, लायंस क्लब के अध्यक्ष विनोद चिरानिया, बाल भारती के सचिव अभय प्रकाश मुनका ने मोनिका को अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. बाल भारती की तरफ से 11 हजार की सम्मान राशि मोनिका को दी गयी. मोनिका की माता जुदा देवी व पिता विनोद साह को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर नवगछिया नप के उपसभापति प्रतिनिधि प्रमोद यादव, नरेश केडिया, पंकज टिबरेवाल, सोनी भारती, प्रदीप यादव, जयशंकर मंडल, चंद्रगुप्त साह व नगर के गण्यमान्य लोग उपस्थित थे. बल भारती पोस्ट ऑफिस के प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया.

विधायक के हंगामा को लेकर अनुमंडल परिसर में धरना

गणतंत्र दिवस पर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के हंगामा को लेकर आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना दिया. उन्होंने बताया कि गोपालपुर विस के विधायक गणतंत्र दिवस पर वर्ष 2023 में पुलिस लाइन नवगछिया, वर्ष 2025 में अनुमंडल परिसर में झंडोत्तोलन के समय असंवैधानिक कार्य कर राष्ट्र ध्वज व आंगुतकों को अपमानित किया है. उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को आवेदन दिया है. आवेदन की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्य सचिव बिहार सरकार, पुलिस महानिरीक्षक पटना, आयुक्त भागलपुर, डीएम भागलपुर, एसपी नवगछिया को दिया है. मौके पर मिहिलाल यादव, रमेश कुमार, साजन कुमार, नितेश कुमार, संजीव कुमार, अजय कुमार राय, उमेश शर्मा, मिथुन कुमार, दिलीप पासवान, मो निसार, ओम प्रकाश मिश्र, रामफल मुनि, परमानंद ठाकुर, मनोज कुमार राय, रिशि कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >