Bhagalpur News. 14 को खत्म होगा खरमास, 15 से बजेगी शहनाई

14 को खत्म होगा खरमास.

-इस बार लगन की धूम, जून के आखिरी सप्ताह तक होंगी शादियां

खरमास 14 अप्रैल को खत्म हो जाएगा. 15 अप्रैल से भागलपुर में शहनाई की गूंज होंगी. सड़कों व गलियों में ढोल-ताशा व बैंड बाजे बजने लगेंगे. इस बार लग्न की धूम है. 15 अप्रैल से जून के आखिरी सप्ताह तक शहनाई की गूंज में फूल बरसेंगे, बधाइयां दी जायेंगी.पंडित अंजनी शर्मा ने बताया कि 15 मार्च से सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करने से खरमास शुरू हुआ, जो 14 अप्रैल तक रहेगा, इस दौरान विवाह और गृह प्रवेश वर्जित रहेंगे. उन्होंने बताया कि सूर्य जब धनु या मीन राशि में होते हैं, तब खरमास लगता है. खरमास समाप्त होने के साथ ही सभी रुके हुए मांगलिक कार्य पुनः प्रारंभ किए जा सकते हैं.पंडित शंकर मिश्रा ने बताया कि छह जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद चार महीने का चातुर्मास शुरू होने के कारण विवाह जैसे मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे. इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाएंगे. इस समय को चातुर्मास कहा जाता है. इस दौरान शुभ कार्य नहीं होते हैं. जब देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु जागते हैं, तब फिर से मांगलिक कार्य शुरू होंगे.

नये रस्मों के साथ सिलिंडर किल्लत ने शादियों का बढ़ाया खर्च और परेशानी भी

नये रस्मों ने शादियों का खर्च बढ़ा दिया है. इसके साथ ही एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के साथ कॉमर्शियल सिलिंडर की उपलब्धता पर रोक के बाद शादी विवाह में खर्च के साथ परेशानी बढ़ गयी है. बेटी का हाथ पीला करना मध्यम वर्ग परिवार के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है. बैंड-बाजा संग ढोल ताशा से लेकर कैटर्स, लाइट गाड़ियों के रेट भी बढ़ गये हैं. इसके साथ ही पगड़ी व रैंप का चलन बढ़ गया है. इसके कारण शादियों के बजट डेढ़ से दोगुना बढ़ गया है.

अप्रैल में लगन का शुभ मुहूर्त

अप्रैल: 15, 20, 21, 25, 27, 28 और 29 .

मई : 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13 और 14 .जून : 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kali kinker mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >