Bhagalpur News: जननायक ने वंचितों के उत्थान के लिए किया जीवन समर्पित

जीरोमाइल के मौर्या कॉलोनी स्थित जिला जदयू कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री भारत-रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर एक विचार गोष्ठी सह परिचर्चा का आयोजन किया गया.

– जिला जदयू कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर हुई विचार गोष्ठी सह परिचर्चा

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जीरोमाइल के मौर्या कॉलोनी स्थित जिला जदयू कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री भारत-रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर एक विचार गोष्ठी सह परिचर्चा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह ने की. जदयू के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अजय मंडल थे. जिलाध्यक्ष विपिन विहारी सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. उनके जीवन के इस समर्पण को मूर्त रूप देने के लिए नीतीश कुमार ने पिछड़े वर्ग के विकास और न्याय की दिशा में बहुत सारे कार्य किये हैं.

जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, प्रदेश सचिव संजय राम, कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा, जिलाध्यक्ष लोजपा सुबोध कुमार रमण, जिला उपाध्यक्ष इंद्र प्रकाश मंडल, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, मो इमरान, विधानसभा प्रभारी शिशुपाल भारती, जिलाध्यक्ष किसान एवं सहकारिता नंदन राय, दीपक कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ दीपक कुमार, प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ कल्याणी साह, संयोजक आईटी सेल रवीश रवि, महानगर जदयू अध्यक्ष शालिनी शाह, महेश दास ,वरीय नेत्री संयुक्ता सिंह, पूनम देवी, पीयूष सिंह, अक्षय चौधरी ,प्रखंड संयोजक आईटी सेल रमन कुमार, प्रखंड अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ सुनील कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष अजय सिंह, रितिक शर्मा, राहुल कुमार, राज किशोर सिंह, जिला सचिव अरुण कुमार मंडल, सौरभ सिंह, आशीष कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >