bhagalpur news.इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में दी जानकारी

किलकारी बिहार बाल भवन के तत्वावधान में पर्यवेक्षण बालक गृह में नौ से 16 अप्रैल तक आयोजित सात दिवसीय कंप्यूटर कार्यशाला का समापन मंगलवार को हुआ

भागलपुर. किलकारी बिहार बाल भवन के तत्वावधान में पर्यवेक्षण बालक गृह में नौ से 16 अप्रैल तक आयोजित सात दिवसीय कंप्यूटर कार्यशाला का समापन मंगलवार को हुआ. कार्यशाला का संचालन कंप्यूटर प्रशिक्षक संतोष कुमार द्वारा किया गया, जिसमें कुल 25 बच्चों ने भाग लिया. कार्यशाला के दौरान बच्चों को कंप्यूटर का मूलभूत परिचय, एमएस ऑफिस, टाइपिंग, पेंट तथा इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक द्वारा सहज एवं रोचक तरीके से दी गई जानकारी ने बच्चों को तकनीकी शिक्षा के प्रति प्रेरित किया. समापन के अवसर पर प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक साहिल राज ने कहा कि किलकारी का उद्देश्य सभी बच्चों को समान अवसर प्रदान करना है. जो बच्चे संस्थान तक नहीं पहुंच पाते, उनके लिए अलग-अलग स्थानों पर कार्यशालाओं का आयोजन कर उन्हें लाभान्वित किया जाता है. कार्यशाला का उद्देश्य पर्यवेक्षण गृह के बालकों को डिजिटल शिक्षा से जोड़कर उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाना था. अंत में सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >