bhagalpur news. बीएयू में श्री अन्न प्रसंस्करण इकाई का शुभारंभ

बीएयू में अन्न श्री प्रसंस्करण शुरू.

कुलपति ने कहा, स्थानीय किसानों खासकर महिला किसानों को मिलेगा लाभ कृषि विज्ञान केंद्र सबौर में श्री अन्न प्रसंस्करण इकाई का शुभारंभ कुलपति डॉ दुनिया राम सिंह के द्वारा किया गया. इकाई की स्थापना से स्थानीय किसानों विशेष कर महिला किसानों को लाभ मिलेगा. बीएयू सबौर के कुलपति डॉ डी आर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र सबौर द्वारा प्रायोगिक प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को कौशल शिक्षण प्रदान किया जायेगा ताकि वह भविष्य में मूल्य संवर्धन एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ सके. इसके साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि किसान इस इकाई का उपयोग निर्धारित दर पर अपने उत्पादों के प्रसंस्करण के लिये कर सकते है. जिससे उन्हें बेहतर बाजार मूल्य प्राप्त होगा. यह इकाई क्षेत्र पोषण सुरक्षा,मूल्य संवर्धन एवं किसानों की आय वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा. केंद्र की वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान अनिता कुमारी ने बताया कि इस आधुनिक प्रसंस्करण इकाई में श्री अन्न मिलेट्स के प्राथमिक एवं द्वितीय प्रसंस्करण हेतु कुल 10 उन्नत मशीन स्थापित की गई है. इस मशीन के माध्यम से चीना, कोदो,महुआ (रागी),कुटकी, सांबा,बाजरा आदि विभिन्न प्रकार के मिलेट्स की साफ सफायी,सिलाई,ग्रेडिंग,पिसाई एवं पैकेजिंग जैसे कार्य सुगमता से किये जा सकते हैं. आटा,दलिया,रेडी टू कुक एवं रेडी टू इट उत्पादन भी तैयार किया जा सकेंगे तथा पोषण की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी होगा. कुलपति ने कृषि विज्ञान केंद्र सबौर के वैज्ञानिकों को निर्देशित किया कि सभी वैज्ञानिक प्रयोग प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को कौशल विकास प्रदान करें ताकि वह भविष्य में प्रसंस्करण एवं उद्यमिता के क्षेत्र मे आगे बढ़ सके. इस अवसर पर निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ एस के पाठक, निदेशक शोध डॉ एके सिंह, निदेशक कार्य एवं संयंत्र इंजीनियर के एस रमण, निदेशक प्रशासन डॉ राजेश कुमार,रजिस्टार डॉ एम हक, सह निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ आर एन सिंह,उप निदेशक प्रशिक्षण डॉ अभय मानकर, इंजीनियर पंकज कुमार,डॉ ममता कुमारी, डॉ एम जेड होदा,डॉ पवन कुमार, स्वाति कुमारी सहित अन्य वैज्ञानिक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kali kinker mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >