Bhagalpur News: अंग्रेजी विभाग में विभागाध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित

टीएमबीयू के पीजी अंग्रेजी विभाग में नवनियुक्त विभागाध्यक्ष प्रो डॉ आरती सिन्हा का स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया.

– शिक्षकों और कर्मियों की है नितांत आवश्यकता : विभागाध्यक्ष

संवाददाता, भागलपुर

टीएमबीयू के पीजी अंग्रेजी विभाग में नवनियुक्त विभागाध्यक्ष प्रो डॉ आरती सिन्हा का स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया. समारोह का आयोजन पीजी सत्र 2024-26 के सेमेस्टर फर्स्ट एवं पीजी सत्र 2023-25 के सेमेस्टर थर्ड के छात्र-छात्राओं ने किया. छात्र-छात्राओं ने नवनियुक्त विभागाध्यक्ष का स्वागत पुष्प गुच्छ, उपहार एवं अंग वस्त्र देकर किया. छात्र नवजीत ने हेड को उनका स्केच भेंट किया. विभागाध्यक्ष प्रो आरती सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वे अपने इस शिक्षक सेवा और कर्तव्य को तन्मयता से निभाती हैं. यदि किसी छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम से संबंधित कोई दिक्कत आती है तो वे अलग से भी उनसे पूछ सकते हैं. उन्होंने कहा कि विभाग को कम से कम चार-पांच टीचर और तीन नॉन टीचिंग स्टाफ की नितांत आवश्यकता है.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति

कार्यक्रम में सेमेस्टर वन के कमल नयन, मुस्कान, लकी, साक्षी, गुंजन उत्कर्ष, पायल एवं रिया ने विलियम शेक्सपियर के चर्चित नाटक ट्वेल्थ नाइट का मंचन किया. वहीं छात्रा ऋचा, सलोनी, मानसी एवं शिवानी ने श्याम रंग बुमरो गीत-संगीत पर तथा मुस्कान और रिया ने बरसों रे मेघा गीत पर नृत्य कर तालियां बटोरी. सेमेस्टर थ्री की छात्रा अदितिश्री ने नैनो वाले गीत पर उत्कृष्ट नृत्य की प्रस्तुति दी. धन्यवाद ज्ञापन छात्र राम निवास सिंह ने दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रिसर्च स्कॉलर अभिषेक कुमार सिंह, सेमेस्टर फर्स्ट के छात्र हर्ष मिश्रा, आशीष आनंद, प्रवीण और रोहित आदि अन्य भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >