भागलपुरटीएमबीयू के पीजी इतिहास विभाग की छात्रा निमिषा राज ने नेट परीक्षा में सफलता पायी है. उन्हें कुल 174 अंक प्राप्त हुये हैं. वह सन्हौला की रहने वाली है. छात्रा ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर व पीएचडी में नामांकन के लिए योग्य घोषित किया गया है. छात्रा की मां करुणा प्रसाद व पिता राज किशोर प्रसाद टीचर हैं. उनका लक्ष्य असिस्टेंट प्रोफेसर बनना है.
टीएनबी कॉलेज के छात्र मिथिलेश नेट परीक्षा में उत्तीर्ण
टीएनबी कॉलेज के पीजी अंग्रेजी विभाग के छात्र मिथिलेश राज ने नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है. उसने कुल 172 अंक प्राप्त किया है. इस सफलता का माता-पिता व गुरुजनों का आशीर्वाद बताया है. छात्र चंपानगर के श्रीरामपुर गांव का निवासी है. मिथिलेश के पिता विजय यादव व मां पिंकी देवी व्यवसायी हैं.अंग्रेजी विभाग के छात्रों ने नेट परीक्षा में लहराया परचम
टीएमबीयू के पीजी अंग्रेजी विभाग के छात्र कुंदन कुमार ने नेट परीक्षा में परचम लहराया है. दोनों पत्र मिलाकर कुल 190 अंक प्राप्त किया है. अब वह असिस्टेंट प्रोफेसर व पीएचडी में नामांकन के लिए योग्य घोषित हुआ है. छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है. कुंदन मुंगेर के हवेली खड़गपुर के दरियापुर का निवासी है. उसके पिता किसान हैं. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य शिक्षक बनना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
