bhagalpur news. ईमान खोकर कोई मनुष्य, इंसान भी नहीं रह पाता

ईमान खोकर कोई मनुष्य, इंसान भी नहीं रह पाता है. बेईमानी को छिपाना भी तो बेईमानी ही है.

ईमान खोकर कोई मनुष्य, इंसान भी नहीं रह पाता है. बेईमानी को छिपाना भी तो बेईमानी ही है. खोटी बातें सुनने में तो बुरी लगती हैं, पर करने में नहीं, आश्चर्य है? सेवा अहसान नहीं, सौभाग्य है. कायर व्यक्ति, सामर्थ्यहीन हो जाता है. जो सच्चे होते हैं, वे ही अच्छे से जी पाते हैं. धोखा, सिर्फ आपको एक ही मौका देता है. सत्ता के मद में जीव अक्सर मदहोश हो जाता है और खूब पाप कमाता है. गलत व्यक्ति, अधिकारों का दुरुपयोग ही करता है. उक्त बातें आचार्य तन्मय सागर जी महाराज ने प्रवचन करते हुए कही. मौका था सोमवार को श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र में भगवान वासुपूज्य जयंती पर आयोजित समारोह का. पूरी आस्था, निष्ठा एवं परंपरागत उल्लास के साथ आयोजन हुआ. मूल मंदिर में भगवान वासुपूज्य की मूंगे रंग की पद्मासन प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने 108 कलश से महामस्तकाभिषेक किया. स्वर्ण कलश से मेरठ, उत्तर प्रदेश के अनिल जैन व रजत कलश से, पुणे, महाराष्ट्र से शीतल प्रणव चौगुले अहमदाबाद ने मस्तकाभिषेक किया. श्रद्धालुओं की जयघोष से सिद्ध क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. शांति धारा दिल्ली के मुकुल जैन ने किया. सिद्धक्षेत्र मंत्री सुनील जैन ने वासुपूज्य जयंती की बधाई देते हुए कहा भगवान वासुपूज्य के उपदेश में जीवन विकास के अहम सूत्र हैं. कोतवाली चौक जैन मंदिर से निकाली गयी प्रभात फेरी कोतवाली चौक स्थित जैन मंदिर में भी भगवान वासुपूज्य जयंती महोत्सव आस्था उल्लास के साथ आयोजित किया गया. प्रातः प्रभात फेरी निकाली गयी. आयोजन में विजय रारा, पदम पाटनी, प्रकाश बड़जात्या, जय कुमार काला, आशोक पाटनी, संजीव जैन, नरेश काला, कमलेश पाटनी, संजय विनायका, उत्तम पाटनी, संजय गंगवाल, सुमित बड़जात्या, नवीन छाबड़ा, राजेश पाटनी, टेनु पाटनी, आलोक बड़जात्या आदि शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishi ranjan thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >