bhagalpur news. समाज और सामाजिक न्याय में सामंजस्य जरूरी

अंतरराष्ट्रीय सामाजिक न्याय व विश्व चिंतन दिवस पर देवयोगी कंसल्टेंस की ओर से शनिवार को टाउन हॉल में सामाजिक न्याय विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया.

भागलपुर अंतरराष्ट्रीय सामाजिक न्याय व विश्व चिंतन दिवस पर देवयोगी कंसल्टेंस की ओर से शनिवार को टाउन हॉल में सामाजिक न्याय विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोलकाता के आयकर अधिवक्ता सीए अमर अगरवाला थे, तो विशिष्ट अतिथि एडीआर के स्टेट कन्वेनर राजीव कुमार, क्रेडाई के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल व वरीय अधिवक्ता अभयकांत झा थे. कार्यक्रम का संचालन कंसल्टेंस के डायरेक्टर प्रतीक झुनझुनवाला ने किया. आधुनिक और कुशल कानूनी प्रणाली से शासित एक प्रभावी ढंग से कार्यात्मक समाज बनाने पर चर्चा हुई. प्रतीक झुनझुनवाला ने संगठन से अवगत कराते हुए कहा कि एक मंच पर विशेषज्ञ सलाह के साथ निजी क्षेत्र के समन्वित प्रयास को तैयार करने का एक प्रयास है. बहुसंख्यक विशेषज्ञ, शोधकर्ताओं, सलाहकारों और कार्यकर्ताओं के एक नेटवर्क के साथ, जिसमें डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, उद्यमी, चार्टर्ड अकाउंटेंटस, वकील और मीडिया कर्मी के साथ सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य डिजिटल सेवाओं से जुड़े हुए लोग, विभिन्न क्षेत्रों से एमबीए किए हुए व्यक्ति शामिल हैं. वरीय अधिवक्ता अभयकांत झा ने कहा कि समाज और सामाजिक न्याय आज के दौर में समाज और सामाजिक न्याय में कितना सामंजस्य है और हमारी न्याय व्यवस्था उपलब्ध संसाधनों के आधार पर संविधान द्वारा स्थापित किए गए मानकों और सिद्धांतों को पूरा कर पाने में कितना सक्षम है. क्रेडाई के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने बिहार भवन उपनिधि और न्यायिक समीक्षा बिहार बिल्डिंग बायलॉज में मौजूद खामियां और उन्हें दूर करने के उपाय से अवगत कराया. एडीआर के स्टेट कन्वेनर राजीव कुमार ने राजनीति और प्रतिभा का आकलन पर चर्चा की. आज के समय मौजूद लाल फीता और लाल प्लेट कल्चर का व्यापार पर दुष्प्रभाव से अवगत कराया. सेमिनार की अध्यक्षता कोलकाता से आये सीए अमर अगरवाला ने की. मौके पर वरिष्ठ नागरिक ईश्वरचंद्र झुनझुनवाला, वार्ड 13 के पार्षद रंजीत मंडल, 27 के निकेश कुमार, सात के नेजाहत अंसारी, वार्ड पांच के पार्षद प्रतिनिधि मो सैफुल्ला अंसारी, शांति समिति सदस्य जुम्मन अंसारी, मो आफताब आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >