bhagalpur news. भागलपुर पुलिस ने जब्त मादक पदार्थों को किया विनष्ट, सुरक्षा मानकों के बीच पूरी हुई प्रक्रिया

भागलपुर पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त मादक पदार्थों को मंगलवार को विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्ट कर दिया गया

भागलपुर पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त मादक पदार्थों को मंगलवार को विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्ट कर दिया गया. यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक (नगर) शैलेन्द्र सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय चौधरी, भागलपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-2) की उपस्थिति में संपन्न हुई. इस दौरान निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया गया, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके. अधिकारियों की निगरानी में जब्त मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया. बताया गया कि भागलपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट कर अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, जिससे नशा मुक्त, सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण को सुनिश्चित किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >