bhagalpur news. टीएमबीयू के अतिथि शिक्षकों का होगा सेवा विस्तार
Copied link
टीएमबीयू में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के सेवा विस्तार से संबंधित आदेश राजभवन ने जारी कर दिया है.
टीएमबीयू में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के सेवा विस्तार से संबंधित आदेश राजभवन ने जारी कर दिया है. वहीं चयन समिति की बैठक करने को कहा है. राजभवन के प्रधान सचिव आरएल चाेंग्थू ने गुरुवार काे अधिसूचना जारी की. पत्र जारी होने के बाद अतिथि शिक्षकों ने राहत की सांस ली. नवीकरण की मांग पर टीएमबीयू के अतिथि शिक्षक संघ ने शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था. मामले को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा था. विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों व स्नातकोत्तर विभागों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के आंदोलन को लेकर कुलपति ने इसे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा धूमिल होने की बात कही थी. वहीं राजभवन को पत्र लिखकर संघ के अध्यक्ष डॉ आनंद आजाद को अवगत कराने जाने जैसी बातें कही गयी. इसपर अध्यक्ष ने कहा कि 23 जून को मुलाकात के दौरान कुलपति द्वारा कहा गया कि दो दिन में राजभवन से अनुमति मिल जायेगी. जबकि अगले दिन कुलसचिव ने कहा कि मैंने राजभवन से बात की है. राजभवन ने कहा है कि अनुमति मिलने में कम से कम सप्ताह का समय लगेगा. इस प्रकार राजभवन के स्तर पर भी कुछ भी स्पष्ट नहीं होने से हमारे सामने आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं है. जहां तक आंदोलन से विश्वविद्यालय की छवि धूमिल होने की बात है, तो शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने का निर्णय लिया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.