bhagalpur news. स्नातक सेमेस्टर वन में अब 15 जुलाई तक नामांकन, यह अंतिम मौका

टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2025-2029 में सेमेस्टर वन में नामांकन की तिथि बढ़ा दी गयी है.

टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2025-2029 में सेमेस्टर वन में नामांकन की तिथि बढ़ा दी गयी है. बचे छात्र-छात्राएं अब 15 जुलाई तक नामांकन करा सकते हैं. इसके बाद मौका नहीं दिया जायेगा. छात्र-छात्राएं अंतिम रूप से ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि सभी कॉलेजों के प्राचार्य अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में नामांकन ले सकते हैं. अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों ने टीएमबीयू प्रशासन को जानकारी दी थी की उनके कॉलेजों में लगभग सभी विषयों में सीटें खाली रह गयी हैं. लिहाजा नामांकन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ायी जा सकती है. साथ ही शिक्षा विभाग ने भी विश्वविद्यालय को नामांकन की तिथि बढ़ाने का निर्देश दिया था. पीआरओ ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर वन के नव नामांकित छात्रों का क्लास एक जुलाई से शुरू होगा. सभी प्राचार्य रूटीन के आधार पर वर्ग संचालन सुनिश्चित करेंगे. दूसरी तरफ विवि के कुलपति प्रो जवाहर लाल ने कहा कि पठन-पाठन कॉलेजों में निर्धारित समय पर शुरू हो रहा है या नहीं, शिक्षक समय से कॉलेज आ रहे है या नहीं, पर नजर रखी जायेगी. कहा कि जानकारी मिल रही है कि कुछ कॉलेज में हाजिरी बनाने के बाद शिक्षक गायब हो जाते हैं. कहा कि इसे लेकर कॉलेजों का औचक निरीक्षण भी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >