Bhagalpur news धर्म की रक्षा व भक्तों के उद्धार के लिए भगवान लेते हैं अवतार

रामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा और भक्ति से आयोजन किया जा रहा है.

सुलतानगंज रघुचक अंधार स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा और भक्ति से आयोजन किया जा रहा है. राम कथा के पांचवें दिन चंडीगढ़ से पधारे कथावाचक कुंदन जी महाराज ने सीता स्वयंवर, धनुष भंग और विवाह उत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया.श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक शत्रुघ्न जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा विस्तारपूर्वक सुनायी. उन्होंने बताया कि धर्म की रक्षा और भक्तों के उद्धार के लिए भगवान विभिन्न रूपों में अवतार लेते हैं. कंस के अत्याचार बढ़ने पर देवताओं की प्रार्थना से भगवान श्रीहरि ने वासुदेव-देवकी के घर श्रीकृष्ण रूप में जन्म लेने का वरदान दिया. कथा के दौरान नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे. कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं. आयोजन में रामेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिंह सहित समिति के पदाधिकारी और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

अष्टयाम को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

शाहकुंड वासुदेवपुर पंचायत के बरियारपुर गांव के काली मंदिर में संकीर्तन और अष्टयाम को लेकर महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली. शिव मंदिर से कलश में जल भर कर कलश शोभायात्रा आसपास गांव का भ्रमण करते बरियारपुर गांव के काली मंदिर पहुंची. अष्टयाम और संकीर्तन का ग्रामीणों ने व्यापक रूप से तैयारी की है.

एचएम की मनमाने की ग्रामीणों ने की शिकायत

शाहकुंड प्रावि पैरडोमिनियामाल के प्रभारी प्रधानाध्यापिका की मनमानी व अभद्र भाषा के उपयोग से ग्रामीणों में नाराजगी है. नाराज ग्रामीण राजेश मंडल, अनिल मंडल, सियाराम मंडल ने बीईओ और थानाध्यक्ष को आवेदन दे न्याय की गुहार लगायी है. ग्रामीणों ने कहा है कि विद्यालय में कुव्यवस्था है. ग्रामीणों के स्कूल पहुंचते ही एचएम धमकी देने लगती है. एचएम की इस रवैये से ग्रामीण विरोध प्रदर्शन को लेकर गोलबंद हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >