bhagalpur news. नेहरू उच्च विद्यालय ढोलबज्जा के भवन निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

नवगछिया प्रखंड के कोसी पार स्थित नेहरू उच्च विद्यालय ढोलबज्जा पिछले 39 वर्षों से भवनविहीन है

नवगछिया प्रखंड के कोसी पार स्थित नेहरू उच्च विद्यालय ढोलबज्जा पिछले 39 वर्षों से भवनविहीन है. वर्ष 1985 में आए भीषण चक्रवात में विद्यालय का भवन ध्वस्त हो गया था, जिसके बाद विद्यालय को अस्थायी रूप से मध्य विद्यालय ढोलबज्जा में स्थानांतरित किया गया. बाद में इंटर स्तरीय विद्यालय भवन में उच्च विद्यालय को संचालित किया जाने लगा. वर्तमान में उच्च एवं इंटर स्तरीय विद्यालय एक ही परिसर में संचालित होने के कारण छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पठन-पाठन में परेशानी होती है.

यह विद्यालय तीन जिलों भागलपुर, पूर्णिया एवं मधेपुरा की सीमा क्षेत्र पर अवस्थित है. सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण तीनों जिलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं यहां अध्ययन के लिए आते हैं, किंतु भवन के अभाव में उन्हें परेशानी होती है. विद्यालय के नाम से कुल कुल एकड़ भूमि उपलब्ध है, जहां नियमानुसार नए भवन का निर्माण कराया जा सकता है. इसी समस्या को गंभीरता से उठाते हुए जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार कन्हैया ने मुख्यमंत्री को आवेदन भेजकर भवन निर्माण की मांग की थी.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए आवेदन को आवश्यक कार्रवाई के लिए भागलपुर के जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी को प्रेषित कर दिया है. निर्देश दिया है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >