bhagalpur news. पत्नी व पुत्री के नहीं थम रहे आंसू, पुलिस से न्याय की गुहार

बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत झोझी मुसहरी निवासी 30 वर्षीय चंदन जनरल स्टोर सह देवांशी टेंट हाउस के संचालक चंदन कुमार सिंह की बुधवार की रात लाठी-डंडे से पीट-पीटकर जख्मी कर दिया गया था

बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत झोझी मुसहरी निवासी 30 वर्षीय चंदन जनरल स्टोर सह देवांशी टेंट हाउस के संचालक चंदन कुमार सिंह की बुधवार की रात लाठी-डंडे से पीट-पीटकर जख्मी कर दिया गया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मामले में पुलिस को दूसरे दिन भी कोई ठोस सफलता नहीं मिली है. बाथ थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी सोनम कुमारी के आवेदन पर हत्या का नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. परिजनों ने बताया कि चंदन कुमार सिंह टेंट हाउस का संचालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक की पत्नी सोनम कुमारी और उनकी एकमात्र पांच वर्षीय पुत्री देवांशी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. पुलिस से न्याय की गुहार परिजन लगा रहे है. घटना को लेकर क्षेत्र के लोग भी गहरी चिंता जता रहे हैं और हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. बाथ थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन कुमारी ने बताया कि मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर गांव निवासी चितरंजन कुमार के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >