अपने नियत समय से एक घंटे 25 मिनट लेट से खुलेगी गरीब रथ एक्सप्रेस

भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली अप गरीब रथ एक्सप्रेस (22406) शनिवार को अपने नियत समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से रवाना होगी.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट Bhagalpur News : भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली अप गरीब रथ एक्सप्रेस (22406) शनिवार को अपने नियत समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से रवाना होगी. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन अपने निर्धारित समय दिन के 1 बजकर 55 मिनट के बजाय शाम 3 बजकर 20 मिनट पर भागलपुर जंक्शन से खुलेगी. रेल अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस आनंद विहार से भागलपुर देरी से पहुंची. भागलपुर स्टेशन पर पहुंचने के बाद ट्रेन के सभी कोच का प्राथमिक मेंटेनेंस किया जाना अनिवार्य होता है. मेंटेनेंस कार्य पूरा होने में समय लगने के कारण अप ट्रेन को 1 घंटे 25 मिनट रिशेड्यूल करना पड़ा है. यात्रियों को हुई परेशानी के लिए रेलवे ने खेद जताया है. स्टेशन पर अनाउंसमेंट के जरिए यात्रियों को ट्रेन लेट होने की सूचना दी जा रही है. कई यात्री दोपहर से ही प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे.

एक ही रैक होने से लगातार लेट हो रही ट्रेन

रेल सूत्रों के मुताबिक पिछले 25 साल से गरीब रथ एक्सप्रेस का परिचालन सिर्फ एक ही रैक से हो रहा है. भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलती है. एक ही रैक होने के कारण अप-डाउन में से कोई भी ट्रेन लेट होती है तो उसका सीधा असर दूसरी ट्रेन पर पड़ता है. आनंद विहार से आने वाली ट्रेन यदि भागलपुर देर से पहुंचती है तो यहां वाशिंग, सफाई और तकनीकी जांच के बाद ही उसे वापस आनंद विहार के लिए रवाना किया जाता है. इसी प्रक्रिया में समय लगने से ट्रेन अक्सर लेट हो जाती है. यात्रियों और रेल संघों ने कई बार रेल मंत्रालय से गरीब रथ के लिए दूसरा रैक देने की मांग की है. उनका कहना है कि नया रैक मिलने से ट्रेन समय पर चल सकेगी और यात्रियों को राहत मिलेगी. फिलहाल रेलवे ने यात्रियों से स्टेशन आने से पहले 139 पर कॉल कर ट्रेन की स्थिति पता करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >