bhagalpur news. पुलिस ने छापेमारी अभियान में चार लोगों को किया गिरफ्तार

भागलपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

भागलपुर भागलपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें शराब से जुड़े मामलों में तीन अभियुक्तों को पकड़ा, जिनमें एक के पास से शराब की खेप भी बरामद की गयी. इसके अलावा एक वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी भी की गई. शराब के साथ पकड़े गए अभियुक्त के पास से 267.810 लीटर विदेशी शराब और 15 लीटर देसी शराब जब्त की गयी. शराब सेवन के आरोप में दो अभियुक्त भी हिरासत में लिए गए. हत्या के प्रयास, पॉक्सो और अन्य गंभीर मामलों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. वहीं, एक कुर्की और 19 वारंट का निष्पादन किया गया. वाहन जांच अभियान में 69,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >