Bhagalpur news मुरारका महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह का समापन

सुलतानगंज मुरारका महाविद्यालय का दो दिवसीय 71वां स्थापना दिवस समारोह का समापन रविवार को हो गया.

सुलतानगंज मुरारका महाविद्यालय का दो दिवसीय 71वां स्थापना दिवस समारोह का समापन रविवार को हो गया. उद्घाटन मुरारका महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ अमरकांत सिंह, सीनेट सदस्य डाॅ मृत्युंजय सिंह गंगा, मो मुजफ्फर अहमद, डाॅ दिव्य प्रियदर्शी, प्रो कामेश्वर बागवे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

समापन समारोह को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डाॅ अमरकांत सिंह ने कहा कि मुरारका कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देश, विदेश के ऊंचे स्थानों को हासिल कर काॅलेज का मान सम्मान बढ़ाया है. काॅलेज में कई नये कोर्स की पढ़ाई इसी सत्र से शुरू होगी. काॅलेज में सेमिनार हाल निर्माण की स्वीकृति विश्वविद्यालय की कमेटी ने दी है. सीनेट सदस्य डाॅ मृत्युंजय सिंह ने कहा कि मुरारका काॅलेज हमेशा विश्वविद्यालय के नजर में रहता है, लेकिन एक कमी यह देखी जाती है कि जो शिक्षकों का काॅलेज में पोस्टिंग होती है. उसके कुछ दिन बाद स्थानांतरण कर दिया जाता है. इस प्रवृत्ति को विवि को रोकने की जरूरत है. अगर इस पर रोक नहीं लगी, तो धरना प्रदर्शन होगा. समापन समारोह को सभी अतिथियों ने संबोधित किया. प्राचार्य ने अतिथियों का बुके, अंग वस्त्र देकर स्वागत किया.

संस्कृति कार्यक्रम देख भावविभोर हुए दर्शक

मुरारका महाविद्यालय के स्थापना दिवस के समापन समारोह पर काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. गणेश वंदना, देशभक्ति, नशामुक्ति पर आधारित नृत्य संगीत प्रस्तुत किया. काॅलेज में पेटिंग, योगाभ्यास कई कार्यक्रम हुआ. प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को मेडल दिया गया. मौके पर प्राचार्य अमरकांत सिंह, उदघाटनकर्ता व शिक्षकों ने छात्र -छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर प्रो नागेन्द्र तिवारी, राकेश कुमार, डाॅ हिमांयु हुमा, चंदन कुमार सिन्हा, छात्र-छात्राएं व शहर के गण्यमान्य मौजूद थे.

श्रीमद्भागवत कथा को लेकर की बैठक

कहलगांव प्रखंड के सियां में 17 से 23 मार्च तक आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों व गण्यमान्य लोगों ने बैठक की. बैठक में आयोजन समिति के सदस्य ने बताया कि कार्यक्रम में वृंदावन से आय नवनाथ कृष्ण जी महाराज मुख्य कथावाचक के रूप में मौजूद रहेंगे. अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि सुरेश राम व संचालन सर्वदलीय समिति के अध्यक्ष पवन कुमार भारती ने किया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रवि पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.खंड के सियां में 17 से 23 मार्च तक आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों व गण्यमान्य लोगों ने बैठक की. बैठक में आयोजन समिति के सदस्य ने बताया कि कार्यक्रम में वृंदावन से आय नवनाथ कृष्ण जी महाराज मुख्य कथावाचक के रूप में मौजूद रहेंगे. अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि सुरेश राम व संचालन सर्वदलीय समिति के अध्यक्ष पवन कुमार भारती ने किया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रवि पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >