Bhagalpur news 30 लीटर देशी शराब के साथ पूर्व पंसस सहित दो गिरफ्तार

नवादा गांव के पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रमोद मंडल और हरिकिशोर मंडल को शराब की भट्टी और 30 लीटर देसी शराब के साथ पूर्व पंसस को घर से गिरफ्तार कर लिया

खरीक पुलिस ने शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के नवादा गांव के पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रमोद मंडल और हरिकिशोर मंडल को शराब की भट्टी और 30 लीटर देसी शराब के साथ पूर्व पंसस को घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व पंसस अपने घर में संचालित शराब की भट्टी पर भारी मात्रा में शराब तैयार कर रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और गश्ती पदाधिकारी सत्येंद्र पासवान दलबल के साथ पूर्व पंसस के घर पहुंच घर की घेराबंदी कर पूर्व पंसस के घर से पुलिस ने एक गैस सिलिंडर, दो गैस चूल्हा, प्लास्टिक ड्रम, पाइप समेत शराब बनाने वाले अन्य उपकरण और 30 लीटर निर्मित देसी शराब बरामद की. पुलिस ने दोनों शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर बरामद सामान को जब्त कर थाना लायी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारियों को जेल भेज दिया गया. इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है.

अलग-अलग मामले में दो गिरफ्तार, जेल

जमीन विवाद में बलपूर्वक घर तोड़ने व रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिकी अभियुक्त खरीक थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी के कन्हैया यादव उर्फ कृष्णा को पुलिस ने उसके घर के समीप से गिरफ्तार कर लिया. थाना क्षेत्र के नया टोला भवनपुरा में सरस्वती पूजा पर स्थापित प्रतिमा का विसर्जन के दौरान मारपीट एवं फायरिंग करने के आरोप में फरार गांव के अमर सिंह को पुलिस ने खरीक बाजार स्थित थाना के समीप से गिरफ्तार कर लिया.

अनुमंडल अस्पताल कहलगांव के डॉक्टर का नग्न वीडियो वायरल

कहलगांव अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में पदस्थापित डॉ आनंद मोहन का नग्न वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में डॉक्टर अस्पताल के रेस्ट रूम में नग्नावस्था में अस्पताल के कमरे में सोये दिख रहे हैं. दूसरे वीडियो में अर्धनग्न अवस्था में कुछ बच्चों के साथ वह डांस करते दिख रहे हैं. हालांकि वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. इस संबंध में डॉक्टर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका नंबर बंद मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >