दो पक्षों में मारपीट में पांच जख्मी, केस दर्ज, नौ गिरफ्तार

बच्चों के विवाद में गुरुवार को तिलकपुर गांव में मारपीट में दोनों पक्ष से पांच लोग जख्मी हो गये. अन्य को हल्की चोट आयी है.

बच्चों के विवाद में गुरुवार को तिलकपुर गांव में मारपीट में दोनों पक्ष से पांच लोग जख्मी हो गये. अन्य को हल्की चोट आयी है. एक पक्ष से जख्मी राज कुमार, टुट्टू कुमार, उषा देवी व दूसरे पक्ष से जख्मी सोनू कुमार व गफ्फार का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया. डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी गफ्फार, राजा, टुट्टू को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. दोनों पक्ष ने विभिन्न आरोप लगा नामजद केस दर्ज कराया है. नौ नामजद आरोपित को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि एक पक्ष से गिरफ्तार प्रकाश दास, हिमांशु कुमार व दूसरे पक्ष से सोनू कुमार, आशीष कुमार, झुलन यादव, मो क्रीम को गिरफ्तार किया गया. शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. एक पक्ष के राजा कुमार एवं टुट्टू कुमार, दूसरे पक्ष के गफ्फार का इलाज पुलिस संरक्षण में कराया जा रहा है. ठीक होने पर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा. दोनों पक्षों के दर्ज कराये केस में लगाये आरोप की जांच कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

बाइक दुर्घटना में दो जख्मी, हालत गंभीर

सुलतानगंज बाथ थाना क्षेत्र करहरिया पंचायत के देवधा-करहरिया के बीच भंवरा के समीप मोड़ पर एक बाइक पर तीन सवार बाइक से गिरकर जख्मी हो गये. जख्मी का इलाज भागलपुर में हो रहा है. बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी है. गंभीर जख्मी दो युवक को पुलिस उठा कर इलाज के लिए भेजा. एक युवक को हल्की चोट आने पर वह अपने घर चला गया. बाथ पुलिस जख्मी को उठा कर असरगंज अस्पताल पहुंचायी. गंभीर जख्मी दोनों युवक नयागांव पंचायत के बाथ के बताये जा रहे हैं. ग्राम कचहरी नयागांव के सरपंच वरुण कुमार ने बताया कि गंभीर जख्मी दोनों युवक बाथ गांव का शुभम कुमार व बरखु कुमार हैं. जख्मी दोनों का इलाज भागलपुर में चल रहा है. बाथ थानाध्यक्ष केके झा ने बताया कि गंभीर जख्मी बाथ ग्राम के सुभम कुमार एवं बरखु कुमार को बाथ पुलिस उठा कर असरगंज अस्पताल पहुंचाया मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >