Bhagalpur] राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू, जिला स्कूल में ट्रैफिक चालान मामलों के लिए पांच बेंच स्थापित
Copied link
राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू, जिला स्कूल में ट्रैफिक चालान मामलों के लिए पांच बेंच स्थापित
भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट,
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय भागलपुर सहित नवगछिया और कहलगांव में राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू हो गया. इस बार तीन लाख से अधिक लंबित ट्रैफिक चालान मामलों के निष्पादन को लेकर विशेष व्यवस्था की गयी है. राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दीपंकर पांडेय, जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान अधिकारियों ने लोक अदालत की महत्ता बताते हुए लोगों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला स्कूल परिसर में ट्रैफिक चालान मामलों के निष्पादन के लिए पांच विशेष बेंच स्थापित किये गये हैं. जिला स्कूल परिसर में ट्रैफिक विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि अधिक से अधिक मामलों का मौके पर निष्पादन कराया जा सके. जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर 2025 तक के लंबित ट्रैफिक चालान मामलों का ही निष्पादन किया जायेगा. ट्रैफिक चालान मामलों में 50 प्रतिशत तक छूट के साथ सेटलमेंट का प्रावधान किया गया है. भागलपुर में कुल 22 बेंच, नवगछिया में सात और कहलगांव में दो बेंचों का गठन किया गया है. वहीं बैंक ऋण, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद और अन्य समझौता योग्य मामलों के निपटारे के लिए अलग-अलग बेंचों पर सुनवाई की जा रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.