BHAGALPUR, सुलतानगंज गोलीकांड, घटना में अब तक पांच की हो चुकी है गिरफ्तारी,सुरक्षा चाक चौबंद

सुलतानगंज गोलीकांड, घटना में अब तक पांच की हो चुकी है गिरफ्तारी,सुरक्षा चाक चौबंद

भागलपुर, सुलतानगंज से शुभंकर की रिपोर्ट,

सुलतानगंज नगर परिषद में हुए गोलीकांड़ मामले में पुलिस अब तक पांच की गिरफ्तारी कर चुकी है. जिसमें ईओ की मौत के बाद नगर सभापति की मौत भी हो गयी.घटना में मुख्य आरोपी रामधनी यादव की एनकाउंटर में मार गिराया गया. ईओ व नगर सभापति के मौत के बाद नगर परिषद क्षेत्र के विकास व दो माह बाद होने वाले श्रावणी मेला के कार्य पर भी असर पड़ने की संभावना है.मालूम हो कि 11 दिनों से सुलतानगंज के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई थी. पिछले 28 अप्रैल को उन्हें दो गोली लगी थीं- एक छाती और एक सिर में. भागलपुर से रेफर किया गया था. पटना में डॉक्टरों की निगरानी में थे. पल्स रेट कम होने के कारण ऑपरेशन कर सिर से गोली नहीं निकाली जा सकी थी. वेंटिलेटर पर थे, स्थिति क्रिटिकल बनी हुई थी. लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते रहे थे.

सैरात की डाक के दौरान बरसायी थी गोलियां

सुलतानगंज नगर परिषद कार्यालय में पिछले 28 अप्रैल मंगलवार को बैठक के दौरान अपराधियों ने फायरिंग की थी. सैरात की डाक के दौरान मुरेठा बांधकर और लुंगी पहने तीन शूटर झोले में कट्टा छिपाकर दफ्तर में घुस गये थे और गोली चलाने लगे थे. हमलावरों का मुख्य निशाना नगर सभापति राजकुमार गुड्डू थे. कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार सभापति को बचाने के लिए अपराधियों से भिड़ गये. इसी दौरान उनके सीने में अपराधियों ने गोली दाग दी गयी थी. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी थी. सभापति के सिर, छाती में दो गोलियां लगीं थी.अत्यधिक ब्लीडिंग हो रही थी. हर दिन खून चढ़ाया जा रहा था.लेकिन 12 वें दिन शनिवार को वे दुनिया को छोड़ पूरी तरह शांत हो गये.घटना में मुख्य हमलावर उपसभापति नीलम देवी के पति रामधनी यादव का एनकाउंटर में हत्या हो गयी. मामले में पुलिस अब तक पांच को गिरफ्तार किया है.नगर में पूरी सुरक्षा व्यवस्था है.

पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है

28 अप्रैल को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच एक बुलेट पर चार अपराधी पहुंचे थे. तीन हमलावर दफ्तर में घुसे थे. वायरल सीसीटीवी फुटेज में मुख्य आरोपित ”रामधनी” सबसे आगे दिख रहा है. (इसे एनकाउंटर में 29 अप्रैल को मार गिराया गया था.) फायरिंग होते ही दफ्तर में अफरातफरी मच गयी. मौके पर करीब 7 राउंड गोलियां चलीं थी. लोगों ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की, पर वे फायरिंग करते हुए भाग निकले थे.नगर सभापति के मौत से नप के एक से 28 वार्ड के लोगो में शोक की लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >