Bhagalpur news शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 24 घर राख

किशनदासपुर पंचायत के किसनदासपुर गांव में बुधवार को दिन के लगभग चार बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से उड़ी चिंगारी से आग लग गयी

कहलगांव किशनदासपुर पंचायत के किसनदासपुर गांव में बुधवार को दिन के लगभग चार बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से उड़ी चिंगारी से आग लग गयी, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. इस घटना में 24 घर जल कर राख हो गये. आग से कई बकरी व उसके बच्चे, ट्रैक्टर, थ्रेसर,पंप सेट जल कर राख हो गये. आग से आकलन के अनुसार लगभग 70 लाख रुपये की संपत्ति के नुकासान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. ग्रामीणो ने बताया कि सुनील यादव के घर के बाहर रखे पुआल पर बिजली के तार से तेज हवा से शॉर्ट सर्किट हो गया. चिंगारी उड़ीं और वह पुआल के टॉल पर गिर गयी और पुआल में आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. पछुआ हवा ने आग को गति दे दी. कहलगांव से जबतक दमकल व उसकी टीम किशनदासपुर पहुंची और आग बुझाती तब तक लगभग 24 लोगो के घर जलकर राख हो चुके थे. इस घटना में पांच बकरी और 10 उसके बच्चों के अलावा कई गाय के झुलसने कि जानकारी मिली है.

अंचल कार्यालय को दिये गये आवेदन में जितेन्द्र मालाकार, गुरुदेव यादव, छंगुरी यादव, सुरेश यादव, सुबोध यादव, मुकेश यादव, दिलखुश यादव, सुनील यादव, गिरधारी यादव, श्रीधर यादव, विपीन यादव, अरविन्द यादव, अशोक यादव, भुमेश्वर यादव, महानंद यादव, जितेन्द्र यादव, ज्योतिष यादव, सुभाष यादव, विकास यादव, प्रमोद यादव, मिथुन यादव,राजु यादव, रंजीत यादव व रिंकू देवी का घर जल कर राख हो गया.खाने-पीने, पहनने के कपड़े, सोने चांदी के जेवरात, अनाज, बर्तन, जल कर राख हो गया. समाचार लिखे जाने तक अंचल कार्यालय से कर्मचारी के माध्यम से नुकसान का आकलन कराया जा रहा था.

स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस तैनात

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर माघी पूर्णिमा को लेकर काफी संख्या में भीड़ को देखते हुए रेल पुलिस सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही. आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर ने बताया कि स्टेशन पर भीड़ व सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. ट्रेन से उतरने के दौरान यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो, पुलिस जवान को निर्देशित किया गया था. चोरी, छिनतई आदि घटना पर रोक को लेकर आरपीएफ पुलिस की पैनी नजर थी. स्टेशन पर संदिग्ध की पहचान को लेकर आरपीएफ पुलिस कई यात्रियों से पूछताछ की. सुरक्षा को लेकर देर रात तक रेल पुलिस स्टेशन के चिह्नित जगह पर तत्पर रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >