Bhagalpur news रंगरा में जलसा के दौरान नौ हाफिज की हुई दस्तारबंदी

भागलपुर जिले के रंगरा प्रखंड अंतर्गत पूरब मोहल्ला मस्जिद के समीप जलसा का आयोजन किया गया

भागलपुर जिले के रंगरा प्रखंड अंतर्गत पूरब मोहल्ला मस्जिद के समीप जलसा का आयोजन किया गया, जिसमें अमानतुल उलूम के नौ कुरआन हिज्बे हाफिज को दस्तारबंदी कर सम्मानित किया. कार्यक्रम को लेकर इलाके में उत्साह देखा गया और काफी संख्या में लोग मौजूद थे. जलसा की शुरुआत नात-ए-पाक से की गयी. अल्लाह ताअला की शान में हम्द पेश की गयी. कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से आये उलेमा-ए-कराम और वक्ताओं ने अपने विचार रखे और समाज को शिक्षा व भाईचारे का संदेश दिया. मुंगेर खानकाह से आये फैसल सैयद शाह वली रहमानी ने कहा कि बच्चों को दुनियावी और दीनी, दोनों तरह की तालीम देना बेहद जरूरी है. तालीम के जरिए ही बच्चों में अदब और तहजीब आती है और कौम की तरक्की का रास्ता भी शिक्षा से ही होकर गुजरता है. लोगों से अपील की कि अपने पड़ोसियों के साथ मोहब्बत और भाईचारे के साथ रहें. युनुस हुसैन अली नदवी ने कुरआन शरीफ की तफ्सीर बयान करते हुए लोगों को उसके संदेशों पर अमल करने की नसीहत दी. मुजफ्फरनगर से आये अफसार आलम ने कहा कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और अगर पड़ोसी भूखा हो तो पहले उसे खाना खिलाना चाहिए, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म का क्यों न हो. झारखंड के गोड्डा से आये चतुर्वेदी मो दानिस ने कहा कि सभी धर्मों में ईश्वर एक ही है और हमें आपसी सद्भाव बनाए रखना चाहिए. मुजफ्फरनगर से सलाउद्दीन और भागलपुर से शाह मानी ने भी तकरीर करते हुए समाज में एकता और भाईचारे पर जोर दिया. कार्यक्रम में विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल की भी उपस्थिति रही. आयोजन को सफल बनाने में मो शकील उद्दीन, मो अजहर आलम, सदर मो जाकीर और सचिव मो जफर समेत कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. जलसा के समापन पर देश-प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >