Bhagalpur news आर्मी जवान ने खाया कीटनाशक पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

कहलगांव सियां पंचायत हरचंदपुर गांव के भारतीय सेना के जवान अमित कुमार (28 ) के असामयिक निधन से शनिवार को पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी.

कहलगांव सियां पंचायत हरचंदपुर गांव के भारतीय सेना के जवान अमित कुमार (28 ) के असामयिक निधन से शनिवार को पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. जानकारी के अनुसार, अमित कुमार छुट्टी पर अपने घर आये थे. इस दौरान शुक्रवार को पारिवारिक विवाद में उन्होंने कथित रूप से कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया. उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

परिजनों ने बताया कि अमित कुमार छह भाई-बहनों में सबसे छोटे थे. वह अपने पीछे पत्नी और तीन वर्षीय पुत्री पीहू को छोड़ गये हैं. जवान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. लोग लगातार परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं. कहलगांव पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. अंतिम संस्कार के दौरान दानापुर से पहुंचे सेना के जवानों ने श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ दिवंगत जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. बड़े भाई के पुत्र आदित्य कुमार ने मुखाग्नि दी. कहलगांव के श्मशान घाट पर लोगों ने उनका अंतिम दर्शन किया. इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी. मासूम बेटी पीहू अपने पिता की चिता को एक टक निहारती रही, जिसने सभी की आंखें नम हो गयी. इस संबंध में कहलगांव थानाध्यक्ष श्यामला कुमार ने बताया कि परिजन जवान के बीमार होने और मौत की सूचना देने थाना पहुंचे थे. हालांकि, अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

बाइक लूटकांड का आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

गोपालपुर इस्माईलपुर थाना पुलिस ने बाइक लूट के अभियुक्त जीवस कुमार पिता विनोद राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रवीण कुमार यादव ने इस्माईलपुर थाने में आवेदन देकर ड्यूटी से वापस लौटने के दौरान दो अज्ञात अपराधियों ने बेदी राय टोला के निकट रिंग बांध पर बाइक छीन लेने का मामला दर्ज करवाया था. इस्माईलपुर पुलिस ने बाइक को बेदी राय टोला से पूर्व में ही बरामद कर लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >