जगदीशपुर में बनने वाले New Bhagalpur Station निर्माण की डीपीआर भेजी गयी रेलवे बोर्ड

न्यू भागलपुर स्टेशन की डीपीआर भेजी गयी रेलवे बोर्ड के पास.

ललित किशोर मिश्र भागलपुरजगदीशपुर में बनने वाले न्यू भागलपुर स्टेशन के निर्माण की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है. बोर्ड से स्वीकृति के बाद स्टेशन निर्माण की योजना पर काम शुरू हो जायेगा. योजना के तहत नये स्टेशन का निर्माण के साथ ही भागलपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड के सौंदर्यीकरण का काम होना है. दोनों कार्य का डीपीआर बनाने का जिम्मा उत्तर प्रदेश की याती निधि कंस्ट्रक्शन एजेंसी को मिला था. एजेंसी ने मालदा डिवीजन को रिपोर्ट सौंप दिया है. लगभग 310 करोड़ की लागत से से यह निर्माण होना है.न्यू भागलपुर रेलवे स्टेशन पहले भागलपुर- टेकानी स्टेशन के बीच बनना था. मगर, जगह कम होने के कारण रेल डिवीजन ने योजना में बदलाव करते हुए जगदीशपुर में जगह का चयन किया.

न्यू भागलपुर स्टेशन पर रहेगी ये सुविधाएं

न्यू भागलपुर स्टेशन पर फूट ओवर ब्रिज, स्वचलित सीढ़ी, लिफ्ट, नि:शक्त यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म पर सुविधा, फूड-प्लाजा, एटीएम आदि. यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जायेगा. वहीं यार्ड का पूरी तरह सौंदर्यीकरण होगा. यार्ड को रिमॉडल किया जायेगा.

कोट

– न्यू भागलपुर स्टेशन के निर्माण का डीपीआर रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है. बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही योजना पर आगे काम शुरू हो जायेगा.मनीष कुमार गुप्ता, डीआरएम, मालदा डिवीजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >