संतमत महासभा के पुनर्गठन के बाद दिव्य व राम का कुप्पाघाट आश्रम में किया गया भव्य स्वागत

Bhagalpur News : अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के पुनर्गठन के बाद कुप्पाघाट महर्षि मेंहीं आश्रम जयकारों से गूंज उठा. दूसरी बार निर्विरोध महामंत्री बने दिव्य प्रकाश और पहली बार मंत्री चुने गए राम कुमार के स्वागत में संतों, सत्संगियों और आश्रमवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

Bhagalpur News : भागलपुर स्थित सिद्धपीठ कुप्पाघाट महर्षि मेंहीं आश्रम में गुरुवार को उस समय आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बन गया, जब अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के पुनर्गठन के बाद दूसरी बार निर्विरोध महामंत्री बने दिव्य प्रकाश और पहली बार मंत्री चुने गए राम कुमार आश्रम पहुंचे. आश्रम आगमन पर संतों, सत्संगियों और आश्रमवासियों ने दोनों पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन किया.

जयकारों से गूंज उठा आश्रम परिसर

आश्रम पहुंचते ही दिव्य प्रकाश और राम कुमार का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया. इस दौरान “सद्गुरु महाराज की जय”, “संतमत सत्संग की जय”, “महर्षि मेंहीं की जय” और “महर्षि संतसेवी महाराज की जय” के जयकारों से पूरा आश्रम परिसर गुंजायमान हो उठा.दोनों पदाधिकारियों ने वर्तमान आचार्य श्री हरिनंदन बाबा समेत अन्य संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके बाद उन्होंने परमाराध्य सद्गुरु महर्षि मेंहीं और संतसेवी महाराज के समाधि स्थल पर जाकर माथा टेका और श्रद्धा अर्पित की.

निर्विरोध चुनाव पर जताया आभार

महामंत्री दिव्य प्रकाश और मंत्री राम कुमार ने महासभा के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि महासभा द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है, वह उसके लिए सदैव कृतज्ञ रहेंगे.दिव्य प्रकाश एवं राम कुमार ने कहा कि वे अंतर्मन की गहराइयों से सबों का धन्यवाद करते हैं और परमाराध्य से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें संगठन के कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक ऊर्जा और दृढ़ इच्छाशक्ति प्रदान करें.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे संत और आश्रमवासी

इस अवसर पर महासभा के वरिष्ठ सदस्य विद्यानन्द, रमेश बाबा, ज्ञानी बाबा, कृष्ण बल्लभ बाबा, अरविंद बाबा, अमित कुमार, बादल, सूरज समेत बड़ी संख्या में संत, सत्संगी और आश्रमवासी उपस्थित रहे.कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक वातावरण और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला. लोगों ने उम्मीद जताई कि नई टीम संतमत सत्संग महासभा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >