bhagalpur news. सांसद कार्यालय से पिस्टल, कंप्यूटर, डीवीआर और अन्य सामग्री की चोरी

सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी.

– तिलकामांझी हटिया रोड के आखिरी मकान में है सांसद अजय मंडल का कार्यालय

चोरों ने तिलकामांझी हटिया रोड स्थित सांसद अजय कुमार मंडल के कार्यालय में दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने सांसद के गार्ड का पिस्टल, एक कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही तिलकामांझी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने क्राइम सीन को पूरी तरह से सील कर दिया. कर्मचारियों और कार्यालय आने जाने वाले अन्य लोगों को किसी भी सामान में हाथ लगाने से मना कर दिया है. फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंच कर कार्यालय के कोने से चोरों का सुराग खोजने की कोशिश की. छानबीन के क्रम में खोजी कुत्ते की भी मदद ली गयी. दूसरी तरफ तिलकामांझी थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के सहारे चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. सांसद ने अजय कुमार मंडल ने तिलकामांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. तिलकामांझी थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है. गार्ड को भी पिस्टल की बाबत पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

रविवार की रात कार्यालय में कोई नहीं था

सांसद कार्यालय की देखरेख करने वाले गौरव कुमार ने बताया कि वह शनिवार की रात घर चला गया था. रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है. इसलिए वह रविवार को नहीं थे. रात्रि प्रहरी भी रविवार को नहीं था. सोमवार को जब वह मुख्य गेट का ताला खोल कर अंदर गया तो ग्रील का ताला टूटा हुआ पाया. इसके बाद सामानों की तलाशी ली गयी तो पता चला कि कार्यालय से एक कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर समेत पूरा सेट, कई तरह के कागजात और कार्यालय में ही रहने वाले गार्ड का पिस्टल गायब है. तत्काल मामले की सूचना सांसद और पुलिस को दी गयी.

ग्रील का ताला तोड़ा और दरवाजा का अलतरास उखाड़ा

सांसद कार्यालय रोड के आखिरी मकान है. आशंका है चोरों ने उक्त गेट को फांद कर परिसर में प्रवेश किया होगा. फिर एक खंती के सहारे ग्रील में लगे ताले को तोड़ दिया, इसके बार चोर बरामदे पर पहुंचे. आगे पहले ही कमरे का दरवाजा लकड़ी का बना है, यहां चोरों ने ताला नहीं तोड़ा, बल्कि अलतरास का कब्जा ही उखाड़ दिया. यह दरवाजा खुलते ही सांसद कार्यालय के हर जगह जाने का रास्ता खुल गया.

सांसद ने कहा, पुलिस कर रही है कार्रवाई

सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि अज्ञात चोरों ने कार्यालय में चोरी कर ली है. रविवार की रात कार्यालय में वहां कोई नहीं था. गार्ड को उन्होंने ही आवश्यक कार्य से पटना भेज दिया था. थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, पुलिस कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >