Bhagalpur में चला कोर्ट का डंडा, तीन पुलिस पदाधिकारियों से 10-10 हजार व एक को 25 हजार रुपये का जुर्माना

भागलपुर में अदालत ने लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को लगाया जुर्माना

-आरोपितों को नहीं दी जाती गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी, न ही संधारित करते हैं केस डायरी या अरेस्ट मेमो – अंतीचक और बरारी थाना के पुलिस पदाधिकारियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया संवाददाता, भागलपुर आरोपितों व वारंटियों की गिरफ्तारी से लेकर उन्हें कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने में लापरवाही के मामले सामने आते रहे हैं. पुलिस पदाधिकारियों/अनुसंधानकर्ताओं की इस लापरवाही पर इस बार कोर्ट का डंडा चला है. मंगलवार को भागलपुर व्यवहार न्यायालय के एडीजे 16 विश्व विभूति गुप्ता की अदालत ने गिरफ्तारी के दौरान लापरवाही बतरने वाले कुल चार पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाई की है. वहीं दो पुलिस पदाधिकारी को आखिरी चेतावनी देते हुए, गिरफ्तारी संबंधित दस्तावेजों को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए त्रुटियों को सुधारने का मौका देते हुए चेतावनी दी है. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को एडीजे 16 की अदालत में कई मामलों के गिरफ्तार अभियुक्तों को प्रस्तुत किया गया. इस दौरान कोर्ट ने गिरफ्तार आरोपितों, उनके अधिवक्ताओं और कांड के अनुसंधानकर्ता/पुलिस पदाधिकारी से नये कानून और उच्च न्यायालय के द्वारा इस संबंध में दिये गये निर्देशों के अनुपालन किये जाने की बात पर कई सवाल किया. जिसमें कांड के अनुसंधानकर्ता/पुलिस पदाधिकारी की लापरवाही उजागर हो गयी. किसी मामले में आरोपितों को गिरफ्तारी से लेकर कोर्ट लाये जाने तक उन्हें पुलिस पदाधिकारियों द्वारा इस बात की भी जानकारी नहीं दी गयी थी कि आखिर उन्हें किस कांड में या किस वारंट के आलोक में गिरफ्तार किया गया है. वहीं कुछ मामलों में गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ अनुसंधानकर्ता द्वारा कोर्ट में समर्पित केस डायरी में त्रुटि पायी गयी. जैसे कि पुलिस पदाधिकारियों द्वारा कांड में की गयी गिरफ्तारी का उल्लेख केस डायरी में किया ही नहीं गया था. वहीं एक मामले में पुलिस पदाधिकारी द्वारा कोर्ट में समर्पित अरेस्ट मेमो में भी त्रुटि पकड़ी गयी. अरेस्ट मेमो में गिरफ्तारी के कारणों व कांड संबंधित जानकारी का उल्लेख नहीं किया गया था. जिन पदाधिकारियों की लापरवाही कोर्ट ने पकड़ी है उनमें उत्पाद (मद्य निषेध) थाना, अंतीचक थाना, बरारी थाना सहित तीन अन्य थाना के पदाधिकारी सहित एक महिला पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हैं. लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध 10-10 हजार तो एक के विरुद्ध 25 हजार रुपये जुर्माना की कार्रवाई की गयी है. गिरफ्तारी या छापेमारी के दौरान पुलिस को बनाना होगा वीडियो बता दें कि नये कानून बीएनएस और बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी से लेकर केस दर्ज करने, चार्जशीट करने आदि सभी नियमों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर नये दिशा निर्देश दिये गये हैं. जिसमें अब पुलिस पदाधिकारियों को गिरफ्तारी या छापेमारी के दौरान घटनास्थल सहित कई अन्य बिंदुओं पर वीडियोग्राफी करानी होगी. जिसकी कॉपी केस डायरी के साथ कोर्ट के समक्ष समर्पित की जायेगी. बता दें कि पूर्व में पुलिस द्वारा की जाने वाली गिरफ्तारी या छापेमारी के तरीकों पर कई सवाल उठ चुके हैं और कई आराेप भी लगाये जा चुके हैं. पुलिस मुख्यालय की ओर से मिले इस नये दिशा निर्देश के तहत पुलिस द्वारा गिरफ्तारी या छापेमारी के दौरान की जाने वाली मनमानी पर भी नकेल कसेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >