कहलगांव प्रखंड के कल्याणपुर, भुसका में जगत जननी आदि शक्ति मां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक पूजन परम पूज्य रामकृष्ण रंजन महाराज के सान्निध्य में सोमवार को संपन्न हुआ. ग्रामीणों ने श्रद्धा पूर्वक हिस्सा लिया और कल्याण के लिए प्रार्थना की. दो से 12 मई तक आयोजित होने वाले लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के सफल आयोजन पर चर्चा हुई.
इस अवसर पर महाराज जी ने लोक कल्याण की बात करते हुए कहा कि आगर हमें ईश्वर ने जरूरतमंद की सहायता के योग्य बनाया है, तो हमें जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आने की आवश्यकता है ताकि हमारा समाज एक हो सके.
ब्रजलेश्वरनाथ धाम मंदिर से चोर गिरफ्तार
रविवार की देर रात बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम मंदिर में एक चोर को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप गया .चोर का नाम दीपक महतो गांव चांदपुर प्रखंड गोगड़ी जिला खगड़िया है. पूर्व में बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम मंदिर एवं झंडापुर दक्षेश्वर काली मंदिर चोरी की घटना घटती हो चूकी है . हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस कुछ बताने साफ परहेज कर रही है.माता शीतला जगदंबा मंदिर में तीन दिवसीय पाटोत्सव का शुभारंभ
कहलगांव पकड़तल्ला गांव स्थित कल्याणमयी माता शीतला जगदंबा मंदिर के 21वें पाटोत्सव का सोमवार को विधि विधान पूजन के साथ शुभारंभ हुआ. वाराणसी के पंडित अनिमेष दाता के नेतृत्व में सप्त शीतला देवी का आह्वान पूजन किया गया. प्रायश्चित संकल्प, पंचगव्य पाराशर गोदान का संकल्प, गणेश अंबिका का पूजन, ब्रह्मलीन ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती औऱ अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का पादुका पूजन हुआ. यजमान रामानंद सिंह और पत्नी मंजू वाला सिंह थी. संध्या चतुष्ठ शत योगिनी नवग्रह पूजन और क्षेत्रपाल पूजन किया गया. पूजन के उपरांत भंडारा हुआ. रात में दीपक मिश्रा हिमांशु की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया. कल्याणमयी माता शीतला जगदंबा मंदिर के व्यवस्थापक रामानंद सिंह एवम मंजूबाला सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मंदिर में जो भी कार्यक्रम होता है वह स्वामी जी निर्देशानुसार ही होता है. इसका मालिकाना हक ज्योतिषपीठ का है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
