शाहकुंड पंचायतों में स्वच्छता के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश स्वच्छता कर्मियों को बीडीओ राजीव रंजन सिंह ने दिया. उन्होंने डोर टू डोर कचरा उठाव करने का निर्देश दिया. दीनदयालपुर पंचायत में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया. बीडीओ ने पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीणों से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की. उन्होंने लोगों से मासिक चार्ज 30 रुपये देने की अपील की. बीडीओ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन को ले स्वच्छता के प्रति सख्त नजर आये. मौके पर स्वच्छता के प्रखंड समन्वयक मनीष कुमार मौजूद थे.
हरपुर गांव में नुक्कड़ नाटक से किसानों को किया जागरूक
शाहकुंड मकंदपुर पंचायत के हरपुर पैक्स भवन पर सहकारिता विभाग के तत्वावधान में किसानों को नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया. किसानों को धान खरीद, फसल योजना, प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र योजना, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, पैक्सों मे कामन सर्विस सेंटर की सुविधा की जानकारी नुक्कड़ नाटक से दी. मौके पर पैक्स अध्यक्ष युवराज शर्मा, कलाकार नौलेश कुमार, रानी कुमारी, सीतल कुमारी, प्रमोद, पंकज मौजूद थे.बसपा के जिला प्रभारी बने मो मतीउर रहमान
शाहकुंड बसपा के जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार दास ने शाहकुंड के मतीउर रहमान उर्फ मोती को बसपा का जिला प्रभारी मनोनीत किया है. उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. मनोनयन पर बसपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है. सुलतानगंज में एयरपोर्ट बनने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने जताया आभारशाहकुंड. एनडीए के कार्यकर्ताओं ने सुलतानगंज मे एयरपोर्ट का निर्माण होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधायक ललित नारायण मंडल के प्रति आभार प्रकट कर खुशी का इजहार किया. मौके पर जदयू के विनय कुमार भाजपा के प्रफुल्ल सिंह रामविलास सिंह मौजूद थे.छह घंटे तक रहा मेगा ब्लॉक, यात्रियों को हुई परेशानी
घोघा स्टेशन और लैलख ममलखा के बीच गोपालपुर रेलवे फाटक के समीप अंडरपास पुल को लेकर रविवार को सुबह 10 से 4 बजे तक छह घंटे तक मेगा ब्लॉक रहा. मेगा ब्लॉक सुबह के 10 बजे लिया गया था, जो अपराह्न 4:00 बजे तक रहा. ट्रेनों का परिचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस बीच घोघा स्टेशन के गोपालपुर फाटक के करीब डेढ़ सौ मीटर पहले रेलवे लाइन के नीचे खोद कर कंक्रीट से बने पुल को डाल कर रेलवे लाइन बिछा कर चालू किया गया. मेगा ब्लॉक भागलपुर-साहिबगंज धूलियान पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बंद रहा. रामपुर हाट गया पैसेंजर दो घंटे विलंब से खुली. जानकारी घोघा रेलवे स्टेशन के प्रबंधक ने दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
