शाहकुंड पैरडोमिनियामाल पंचायत की पंस फूलन देवी ने प्रधानमंत्री आवास के सर्वे कार्य में लाभुकों से वसूली की डीएम व बीडीओ को आवेदन दे शिकायत की है. पंस ने शिकायत में आरोप लगाया है कि पैरडोमिनियामाल पंचायत के प्रधानमंत्री आवास के सर्वे कार्य में प्रतिनियुक्त रोजगार सेवक ओम प्रकाश पंडित ने लाभुकों को झांसा दे तीन से पांच हजार रुपये की वसूली की है. पंस ने बताया है कि रोजगार सेवक लाभुकों को घर के बाहर खड़ा कर फर्जी फोटो अपलोड कर वसूली कर रहा है. रोजगार सेवक की इस धांधली से वाजिब लोग प्रधानमंत्री आवास से वंचित हो रहे हैं. सवेँ मे धांधली व बिलोलिये का बोलबाला की शिकायत अन्य पंचायत में भी लोग दर्ज करा रहे हैं. पंस ने सर्वे कार्य से रोजगार सेवक को जांचोपरांत हटाने और कार्रवाई करने की मांग की है. पंस ने रोजगार सेवक से धांधली के बाबत पूछताछ की, तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया.
बजट को लेकर 19 फरवरी से होगी आमसभा
सुलतानगंज वित्तीय वर्ष 2025-26 में सड़क, गली-नाली, पेयजल, पार्क व नागरिक सुविधा का प्रस्ताव आम बैठक में प्राप्त किया जायेगा. वार्ड के लोगों से वांछित विचार-विमर्श के उपरांत निर्धारित तिथि को आमसभा करा कर नगर परिषद के आम बजट में समेकित कर उसका समावेशन करना है. इसके लिए नोडल पर्यवेक्षीय पदाधिकारी, कर्मी, स्थान, समय, नप कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा निर्धारित कर दिया गया है. आम बजट निर्माण के लिए वार्ड सभा के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, कर्मी को आदेश दिया गया है कि वार्ड सभा करना सुनिश्चित करेंगे. वार्ड पार्षद से अनुरोध है कि आमसभा के आयोजन में प्रबुद्ध जनों व्यवसायी व बजट से संबंधित आर्थिक सामाजिक कार्यकर्ता को भाग लेने के लिए आमंत्रित अपने स्तर से करेंगे. वार्ड सभा 19 से 25 फरवरी तक होगी.
सरपंचों को दिया गया प्रशिक्षण
पीरपैंती प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में ई ग्राम कचहरी पोर्टल व भारतीय न्याय संहिता 2023 विषय पर दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक कुमार सुंदरम, विपुल कुमार, आजाद रंजन व कुंदन कुमार ने बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 (धारा 90 – 122 ) व भारतीय न्याय संहिता 2023 विषय पर प्रशिक्षण दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
