Bhagalpur news टीएलएम मेला के चयन में धांधली की शिकायत

बीआरसी के समीप प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला में शाहकुंड मवि कन्या की शिक्षिका पामिता कुमारी ने धांधली की शिकायत बीइओ को आवेदन दे की है

शाहकुंड बीआरसी के समीप प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला में शाहकुंड मवि कन्या की शिक्षिका पामिता कुमारी ने धांधली की शिकायत बीइओ को आवेदन दे की है. शिक्षिका ने कहा है कि टीएलएम मेला में निर्णायक मंडल ने चयन में अपने विद्यालय का चयन किया है. शिक्षिका ने बताया कि चयन का विरोध किया गया, तो निर्णायक मंडल कुछ भी सुनने को तैयार नहींं थे. शिक्षिका ने बीइओ से टीएलएम मेला की जांच कर रद्द करने और पुःन कराने की मांग की. शिक्षिका के इस आरोप से टीएलएम मेला विवादों में घिर गया है.

शाहकुंड में डॉक्टर का निधन, शोक

शाहकुंड के चर्चित प्राइवेट डाॅक्टर डाँ नेम नारायण सिंह का उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे. उनके निधन पर स्थानीय रामविलास सिंह, मो चांद, श्याम यादव ने अपूरणीय क्षति बता शोक व्यक्त किया.

गोबरांय गांव में विवाहिता की मौत, प्रताड़ना का केस दर्ज

शाहकुंड सजौर थाना क्षेत्र के गोबरांय गांव में विवाहिता ने गले में फंदा लगा खुदकुशी मामले में पिता चंदरपुर गांव के पप्पू राम ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा सजौर थाना में केस दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता ने दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरा नहीं करने पर प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने खुदकुशी कर ली. पिता ने सास, गोतनी, भैसूर सहित पांच लोगों पर थाना में केस दर्ज कराया है. पांच दिन पूर्व विवाहिता ने गले में फंदा लगा खुदकुशी कर ली थी.

बिजली चोरी का चार लोगों पर केस दर्ज

संदीप कुमार सुमन कनीय विद्युत अभियंता कहलगांव ने कहलगांव थाने में चार लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. काजीपुरा वार्ड दो के नाटु तांती के पुत्र मदन गोपाल तांती, स्व मो बफ़ाती के पुत्र मो आजाद और वार्ड तीन के मो बैजू मियां के पुत्र मो अकरम तथा विक्रमशिला नगर के स्व चंद्रदीप प्रसाद गुप्ता के पुत्र प्रशांत कुमार को अभियुक्त बनाया गया हैं. गुप्त सूचना पर छापेमारी दल का गठन कर कहलगांव थाना क्षेत्र में छापेमारी की गयी थी, जिसमे उन्हें बिजली चोरी करते पकड़ा गया. छापामारी दल में संदीप कुमार सुमन कनीय अभियंता के साथ भीखन मंडल, मनोज कुमार एवं गौरव कुमार मानव बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >