Bhagalpur News: समिति ने सामाजिक संगठनों में समन्वय बनाने में किया बेहतर कार्य

समन्वय समिति की ओर से रविवार को गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र काजवलीचक में रजत जयंती महोत्सव सह महासम्मेलन का आयोजन किया गया

-समन्वय समिति रजत जयंती महोत्सव सह महासम्मेलन में हुआ गणमान्यों का जुटान, बोले अतिथि

वरीय संवाददाता, भागलपुर

समन्वय समिति की ओर से रविवार को गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र काजवलीचक में रजत जयंती महोत्सव सह महासम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश चंद्र गुप्ता ने की, तो मुख्य अतिथि आइएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिंह, विशिष्ठ अतिथि दंत रोग विशेषज्ञ डॉ विनोद कुमार एवं महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व कुलपति डॉ मनोज कुमार थे. मुख्य अतिथि डॉ एसपी सिंह ने कहा कि समन्वय समिति ने बेहतर कार्य किया है. आगे और अधिक बेहतर करने के लिए इसको अधिक क्रियाशील बनाने की जरूरत है. शिक्षा में सुधार के लिए विशेष रूप से कार्य किया जायें और सरकारी विद्यालय को निजी विद्यालय के समरूप विकसित किया जाये. अतिथियों का स्वागत पूर्व कुलपति प्रो फारूक अली ने किया, तो अनीता शर्मा, रूपा रानी शाहा, वीणा सिन्हा, उमा घोष और वासुदेव भाई ने सम्मानित किया. मंच संचालन संजय कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद तकी अहमद जावेद ने किया.

शुरुआत में 55-60 संस्था के बाद 25 वर्षों में कई संस्थाएं जुड़ी

डॉ फारूक अली ने कहा कि समन्वय समिति सामाजिक संगठनों की संयोजन इकाई है, जिसकी स्थापना 1997 में की गयी थी. इसमें 55-60 संस्थाएं थी. जिनके सामूहिक प्रयास से कई दुर्लभ कार्य संपादित किये गये. 25 वर्षों का प्रतिवेदन और उपलब्धि संयोजक प्रकाश चंद्र गुप्ता द्वारा और ऐनुल होदा और कमल जायसवाल के द्वारा आगामी कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री के नाम निर्धारित मांग पत्र का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ विनोद कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ मनोज मीता, रमण कर्ण, महबूब आलम, तकी अहमद जावेद, इंजीनियर अमन कुमार सिन्हा, मोहम्मद जीनी हमीदी, मोहम्मद मिंटू कलाकार, हुमायूं, शाहबाज, मंजर आलम, बाबूलाल पोद्दार, दाउद अली अजीज, विक्रम, डॉ उमेश प्रसाद नीरज, बाकिर हुसैन, अजय चंद्रा, इंजीनियर आरएन सिंह ,उषा सिन्हा, शारदा श्रीवास्तव, अब्दुल करीम अंसारी, वंदना झा, मनोहर शर्मा, वासुदेव भाई, रामदेव महतो, पूनम श्रीवास्तव, गौरव जैन, सुभाष कुमार प्रसाद, मिली कुमारी ने विचार व्यक्त किया.

इन संस्थाओं ने लिया हिस्सा

गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र, ऑल इंडिया कौमी तंजीम ,आंगिक इंडिया फाउंडेशन , अर्श फाउंडेशन, बिहार महिला समाज, भागलपुर जिला नागरिक संघ,बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति ,वीर शिवाजी सम्राट अशोक पटेल समन्वय संघ, केंद्रीय शांति सद्भावना समिति, हल्का ए अदब, दीप नारायण स्मारक समिति, जीवन ज्योति केंद्र,खुदाई खिदमतगार, जन आवाज सेना, किसान मजदूर सहयोग संघर्ष समिति, नागरिक सुविधा मंच, नदी बचाओ चेक डैम निर्माण संघर्ष समिति, शफाली संस्थान, साइना दाउद एजुकेशनल ट्रस्ट, रेड स्वस्तिक सोसाइटी, उर्दू रावता कमेटी, अशोक घोष सेवा संस्थान, समवेत आदि के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >