bhagalpur news पथ परिवहन निगम परिसर में बनेगा सीएनजी स्टेशन, 19 को आयेगी मुख्यालय व आइओसीएल की टीम

भागलपुर पथ परिवहन कार्यालय

ललित किशोर मिश्र, भागलपुर

भागलपुर पथ परिवहन निगम भागलपुर परिसर में बड़ा सीएनजी स्टेशन बनेगा. इसके लिए तैयारी शुरू हो गयी है. पीएमवाइजीएस योजना के तहत मिलने वाले सीएनजी बस के लिए इस स्टेशन का निर्माण होगा. इसके लिए इंडियन ऑयल लिमिटेड व मुख्यालय के बीच इसको लेकर वार्ता हो गयी है. 19 को मुख्यालय की ओर से डेलीगेट के रूप में यात्री प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य व इंडियन ऑयल लिमिटेड लिमिटेड की टीम निगम परिसर का स्थल निरीक्षण करेगी. टीम व मुख्यालय के अधिकारी 20 फरवरी तक स्थल निरीक्षण कर सीएनजी पंप स्टेशन के लिए नक्शा तैयार करेगी. पथ परिवहन निगम परिसर में निगम की ओर से एक बड़ा सीएनजी पंप स्टेशन होगा. यह स्टेशन 60/60 मीटर का बनेगा, जो काफी बड़ा होगा. भागलपुर के अलावा अन्य छह जिले जिसमें औरंगाबाद व छपरा भी है. वहां 30 बाय 30 मीटर का स्टेशन बनना है. स्थल निरीक्षण के बाद मुख्यालय को रिपोर्ट दी जायेगी और मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद इंडियन ऑयल लिमिटेड के द्वारा काम शुरू हो जायेगा.

भागलपुर को मिलेगी पीएमवाइजीएस योजना से 50 सीएनजी बसें

भागलपुर को पीएमवाइजीएस योजना के तहत 50 सीएनजी बसें मिलने वाली है. केंद्र से इस योजना के तहत 300 बसें मिलेंगी, जिसमें 50 भागलपुर को मिलना है. केंद्र व राज्य सरकार की योजना है कि पूरे वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए इस योजना को धरातल पर उतारा जायेगा. जल्द ही बस भी बिहार को मिलेगी. बस आने के पहले सीएनजी स्टेशन को खोला जायेगा. सीएनजी स्टेशन को इस तरह बनाया जायेगा कि बसों में एक साथ सीएनजी भरा जा सके.

एक बार सीएनजी भराने पर दो सौ किमी चलेगी बस

एक बार में एक बस में सीएनजी भराने पर दो सौ किलो मीटर बस चलेगी. दो सौ किलोमीटर में पूर्णिया सहित कई जिले आयेंगे. पंप स्टेशन बनने और बस जाने के बाद रूट भी तय किया जायेगा.

– कोट-पीएमवाइजीएस योजना के तहत भागलपुर पथ परिवहन निगम को मिलने वाली 50 सीएनजी बस के लिए निगम परिसर में 60 बाय 60 मीटर का बड़ा सीएनजी स्टेशन बनेगा. 19 फरवरी को मुख्यालय की डेलिगेट के रूप में क्षेत्रीय यात्री प्रबंधक व इंडियन ऑयल लिमिटेड की टीम निगम परिसर का स्थल निरीक्षण करेगी.

पवन कुमार शॉर्डल्य, क्षेत्रीय यात्री प्रबंधक, मुख्यालय पटना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >