Bhagalpur news दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का मुखिया ने किया उद्घाटन

अरार पंचायत के मां शेरावाली सपोर्टिंग क्लब संथाली टोला अरार में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

सन्हौला प्रखंड क्षेत्र के अरार पंचायत में खेलों को बढ़ावा देने व ग्रामीण युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अरार पंचायत के मां शेरावाली सपोर्टिंग क्लब संथाली टोला अरार में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. उद्घाटन पंचायत मुखिया कृष्णा नंद सागर ने किया. इस दौरान सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और खिलाड़ियों से परिचय लिया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. पंचायत के मुखिया कृष्णा नंद सागर ने उपस्थित ग्रामीण व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत है, तो बस उन्हें सही मंच और सुविधाएं देने की. राज्य सरकार भी युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी उद्देश्य से मैंने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया. टूर्नामेंट को देखने के मैदान के चारों ओर आसपास लोगों की काफी भीड़ थी. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला शनिवार को होगा. कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे. इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सोनाराम मुर्मू, सचिव नरेश मुर्मू, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, बमबम कुमार, अफताब आलम मौजूद थे. फूटबॉल टूर्नामेंट में पहले ही दिन बेला टीम ने स्मार्ट सिटी भागलपुर की टीम को एक गोल से हराया. खेल के दौरान एसटी बिहार एक गोल. मरांडी स्टार लालमटिया दो गोल. झारखंड स्टार पत्थरगमा एक गोल. शिव स्पोटिंग, एफसी मिलन चौक टीम ने एक-एक गोल व पीएमडीएफसी बुआरिजर की टीम ने दो गोल कर शानदार खेल पर प्रदर्शन किया.

पीरपैंती में चैलेंजर टूर्नामेंट का आयोजन

पीरपैंती नगर पंचायत के प्रगति मैदान पर शुक्रवार को चैलेंजर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि एसडीपीओ दो डॉ अर्जुन कुमार गुप्ता, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी, पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार, नगर अध्यक्ष सोनिका देवी, जन सुराज के जिलाध्यक्ष अरविंद साह, राजद प्रखंड अध्यक्ष रंजीत साह, जन सुराज के संभावित विधायक प्रत्याशी घनश्याम दास, आयोजनकर्ता बिपिन गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. टूर्नामेंट में 16 टीम ने भाग ली. 16 ओवर का मैच होगा. पहले दिन के मुकाबले में कलयुग स्टार बगवाड़ी और हनी एलेवन के बीच मैच हुआ. हनी एलेवन ने 16 ओवर खेल कर 215 रन बनायी, वहीं कलयुग स्टार बागवाड़ी ने 13 ओवर में ही 216 रन बना कर जीत दर्ज कर ली. अंपायर ब्रजेश कुमार, सुरेंद्र भगत और कमेंट्री अनिल राय ने की. बीडीओ ने बताया कि क्रिकेट खेल हमें अनुशासन सिखाता है, खेल स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहतर है. खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए. किसी भी खेल में एक टीम जीतती तो दूसरी टीम हारती है. पराजित टीम को निराश नहीं होना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >