bhagalpur news. चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यसमिति चुनाव की तिथि बदली, अब 24 मार्च को

इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सत्र 2022-25 के तहत कार्यसमिति सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो गया.

भागलपुर

इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सत्र 2022-25 के तहत कार्यसमिति सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो गया. आगामी सत्र 2025-28 को लेकर चुनाव की तैयारी जारी है. अपरिहार्य कारणों से पूर्व निर्धारित चुनाव की तिथि 22 मार्च की बजाय 24 मार्च कर दी गयी. उक्त जानकारी संयोजक शिव कुमार जिलोका ने पत्रकारों को दी. सदस्य हरि शर्मा एवं मनोज शर्मा ने बताया कि 24 मार्च साेमवार को मतदान होगा, 25 को मतगणना और 28 को पुनर्गणना के लिए आवेदन व गिनती. 30 मार्च को कार्यसमिति की नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक होगी. इसमें पदाधिकारी का मनोनयन होगा.

उन्होंने बताया कि पहली बार 81 सदस्यों ने नामांकन प्रपत्र लिया है, जबकि इससे पहले 60 लोगों ने ही लिया था. नामांकन प्रपत्र जांच के आधार पर उपलब्ध कराया गया. मतदान के समय मतदाताओं को पहचान पत्र के रूप में चेंबर द्वारा प्रदत्त मतदाता पहचान पत्र के साथ अपना आधार कार्ड या कोई अन्य मान्य फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा. नामांकन प्रपत्र प्राप्त करने के पूर्व निर्धारित तिथि 25 व 26 फरवरी के दौरान प्रत्याशी को भागलपुर नगर से बाहर रहने के कारण 25 फरवरी से पहले भी स्वयं उपस्थित होकर चुनाव उप समिति के समक्ष जाकर अपना नामांकन प्रपत्र दे सकते हैं. सभी प्रत्याशियों को नामांकन प्रपत्र चुनाव एजेंट के वितरण एवं फोटो स्वयं उपस्थित होकर चुनाव उप समिति के समक्ष निर्धारित अवधि में प्रस्तुत करना अनिवार्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >