Bhagalpur News: शहर के छह सेंटर पर सीबीएसइ 10वीं व 12वीं की परीक्षा शुरू

परीक्षा केंद्रों में शहर के आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर, गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, एसकेपी विद्या विहार, डीएवी बरारी, नवयुग विद्यालय, डीपीएस भागलपुर शामिल है.

वरीय संवाददाता, भागलपुर

सीबीएसइ की 10वीं व 12वीं की परीक्षा शहर के नौ केंद्रों पर शनिवार से शुरू हुई. पहले दिन अंग्रेजी व उद्यमिता विषय की परीक्षा हुई. परीक्षा केंद्रों में शहर के आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर, गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, एसकेपी विद्या विहार, डीएवी बरारी, नवयुग विद्यालय, डीपीएस भागलपुर शामिल है. जबकि कहलगांव में सेंट जोसेफ स्कूल, डीएवी कहलगांव, केंद्रीय विद्यालय कहलगांव में परीक्षा हुई. सभी केंद्रों पर करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए. शहर में आयोजित परीक्षा केंद्रों पर एंट्री के समय सुबह नौ से 10 बजे के बीच सड़क पर जाम लग गया. इससे छात्रों व उनके अभिभावकों को काफी परेशानी हुई.

परीक्षार्थियों ने कहा- प्रश्न काफी आसान थे

परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि प्रश्न काफी आसान थे. सभी प्रश्नों का जवाब लिखा है. इधर, छात्रों व अभिभावकों के मोबाइल पर सोशल मीडिया के माध्यम से आ रहे फर्जी प्रश्नपत्र को लेकर संशय की स्थिति रही. सीबीएसइ बोर्ड ने जारी निर्देश में कहा है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा से जुड़े किसी भी तरह के अफवाह फैलाने पर परीक्षार्थी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. वर्तमान व अगले वर्ष की परीक्षा से भी वंचित रखा जायेगा.

मैट्रिक परीक्षा केंद्रों पर वीक्षकों ने दिया योगदान

भागलपुर. बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी. शनिवार को ड्यूटी पर लगाये गये वीक्षकों ने परीक्षा केंद्र पर जाकर योगदान दिया. बोर्ड ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित की गयी है. नियंत्रण कक्ष 16 फरवरी से शुरू होगा. परीक्षा के क्रम की किसी भी तरह की समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है. बोर्ड ने इसके लिए दूरभाष नंबर भी जारी किया है. किसी प्रकार की समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष से 0612- 2232257 और 0612- 2232227 पर संपर्क कर सूचित कर सकते हैं. बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक, उड़नदस्ता पदाधिकारी, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा व सभी संबंधितों को इसकी सूचना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >