Bhagalpur news बिजली चोरी को लेकर तीन लोगों पर केस दर्ज

कनीय विद्युत अभियंता संदीप कुमार सुमन ने कहलगांव थाने में तीन लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है

कहलगांव कनीय विद्युत अभियंता संदीप कुमार सुमन ने कहलगांव थाने में तीन लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. चौधरी टोला वार्ड 12 के योगेन्द्र साह की पत्नी चंदा देवी, स्व रामनारायण राम के पुत्र जगदीश राम तथा चौधरी टोला वार्ड 13 के प्रदीप यादव की पत्नी किरण देवी को अभियुक्त बनाया है. गुप्त सूचना पर छापेमारी दल का गठन कर कहलगांव थाना क्षेत्र में छापेमारी की गयी थी, जिसमें उन्हें बिजली चोरी करते पकड़ा गया. छापेमारी दल में संदीप कुमार सुमन, कनीय अभियंता के साथ भीखन मंडल तथा मनोज कुमार मानव बल शामिल थे.

जमीन विवाद में मारपीट, पांच छह लोग घायल

बिहपुर प्रखंड के बलहा बीरबन्ना गांव में दो पक्षों में जमीन विवाद में मारपीट हुई. इस घटना में पांच से छह लोग घायल हुए हैं. भवानीपुर पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को नारायणपुर सीएचसी भेजा. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया शिकायत आवेदन देने पर कार्रवाई की जाएगी. वास जमीन को लेकर दो साल से दोनों में विवाद सीमांकन को लेकर हो रहा है.

आग से भूसा घर जला

बिहपुर चौहद्दी गांव में सोमवार की देर रात्रि आग लगने से निरंजन यादव का भूसा घर जल गया. पीड़ितने बताया कि आग लगने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन सभी भूसा और झोपड़ी जल रही है. गाय को खिलाने के लिए कुछ नहीं बचा है. आग देख निरंजन के वृद्ध पिता बूटन यादव भी आग बुझाने घर से निकले. वह गहरे गड्ढे में गिर गये. गड्ढा उनके घर में एक शौचालय की टंकी बनाने के लिए जेसीबी से तैयार किया गया था. अब जैसे ही वृद्ध व्यक्ति गड्ढा में गिरा, तो लोगों में समस्या उत्पन्न हो गयी. पहले आग बुझाना है या फिर वृद्ध व्यक्ति को गड्ढा से निकलना है. ग्रामीणों की इतनी संख्या थी कि आग पर काबू पा लिया गया और उस वृद्धि व्यक्ति को गड्ढे से निकाल कर बाहर कर लिया गया. वृद्ध ने बताया कि चोट लगी है. इलाज करवा लिया गया है. पीड़ित ने कहा कि मुआवजा के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >