Bhagalpur news गंगा में डूबे दो बालकों का शव बरामद

सुलतानगंज गंगा में अलग-अलग स्थानों पर डूबे दो बालकों का शव मंगलवार को एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया.

सुलतानगंज गंगा में अलग-अलग स्थानों पर डूबे दो बालकों का शव मंगलवार को एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया. पहली घटना अजगैवीनाथ मंदिर घाट के समीप मुरली पहाड़ के पास हुई, जहां डूबे गुलशन कुमार(16) का शव खोजकर बाहर निकाला. वह नप क्षेत्र के वार्ड 26 मुंशीपट्टी के उपेंद्र मंडल का पुत्र था. सूचना पर पहुंचे प्रशिक्षु आईपीएस सह एएसपी व थानाध्यक्ष सायम रज़ा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दूसरी घटना तिलकपुर गांव के सामने मरगंग क्षेत्र में हुई, जहां फंटूश कुमार(14) का शव देर शाम बरामद किया गया. फंटूश सोमवार को अपने चचेरे भाई के साथ स्नान के दौरान डूब गया था. नाविक शंकर महलदार ने बताया कि दोनों शवों को खोजकर बाहर निकाला गया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यूडी केस दर्ज करने की बात कही है.

अनियंत्रित बस ने दो साइकिल सवार को कुचल झोपड़ी में घुसी

सन्हौला-घोघा मुख्य मार्ग एसएच-84 महेशपुर गांव के मोड़ पर एक अनियंत्रित बस ने दो साइकिल सवार को कुचल सड़क किनारे झोपड़ी में जा घुसी. जख्मी में कौशल कुमार मंडल (55) और अकील महतो (54) हैं. दोनों साइकिल सवार नदियामा मोड़ से बाजार कर वापस घर लौट रहे थे. कौशल कुमार को सन्हौला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत गंभीर देख भागलपुर रेफर किया गया है. वही एक का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है. घटना से मुख्य मार्ग पर अफरा- तफरी का माहौल रहा. धोरेया गचिया गांव से सन्हौला होकर शव लदे बस पर दर्जनों लोग दाह संस्कार के लिए कहलगांव जा रहे थे.महेशपुर मोड़ के पास बस अनियंत्रित हो गयी. बस पर शव को छोड़ बस पर सवार सभी लोग फरार हैं. पुलिस तजांच में में जुटी है. थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया क़ि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >