Bhagalpur news पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर नवगछिया में भाजपा की तैयारी तेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को भागलपुर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर नवगछिया पुलिस जिला भाजपा में तैयारियां जोरों पर हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को भागलपुर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर नवगछिया पुलिस जिला भाजपा में तैयारियां जोरों पर हैं. इस क्रम में संगठन की मजबूती और कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मंडलों में 16 से 18 फरवरी तक बैठकों का आयोजन किया जायेगा. भाजपा के मुख्य जिला प्रवक्ता प्रो गौतम और बिहपुर विस संयोजक दिनेश यादव ने बताया कि बैठक नवगछिया दक्षिण, नवगछिया नगर, नारायणपुर दक्षिण, रंगरा पश्चिम, ईस्माईलपुर, बिहपुर दक्षिण, नारायणपुर उत्तर, गोपालपुर पश्चिम, खरीक दक्षिण, खरीक उत्तर, बिहपुर उत्तर, रंगरा पूरब और गोपालपुर पूर्वी मंडल में होगी. बैठक में बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र समेत भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरना और अधिक से अधिक लोगों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से जोड़ना है.

बैठकों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी

इन बैठकों की रूपरेखा तैयार करने और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने के लिए विभिन्न मंडलों में प्रभारी नियुक्त किये गये हैं.

16 फरवरी :

नवगछिया दक्षिण, नवगछिया नगर और नारायणपुर दक्षिण में बैठक होगी, जिसकी जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, रविरंजन और संजय शर्मा को दी गयी है.

16 फरवरी :

रंगरा पश्चिम, ईस्माईलपुर, नवगछिया उत्तर, बिहपुर दक्षिण और नारायणपुर उत्तर में बैठक होगी. आलोक सिंह, वशिष्ठ कुशवाहा, मुकेश राणा, अभय कुमार राय और प्रो. गौतम कुमार प्रभारी रहेंगे.

17 फरवरी :

गोपालपुर पश्चिम, खरीक दक्षिण, खरीक उत्तर और बिहपुर उत्तर मंडल में बैठक होगी, जिसकी जिम्मेदारी मुकेश राणा, विपिन मिश्रा, दिनेश यादव और चंद्रशेखर सिंह को सौंपी गयी है.

18 फरवरी :

रंगरा पूरब और गोपालपुर पूर्वी मंडल की बैठक होगी, जिसमें अनिल यादव प्रभारी होंगे.

भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश, तैयारी को दिया जा रहा अंतिम रूप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है. बैठक में संगठन को और मजबूत करने, अधिकतम कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और कार्यक्रम की रणनीति को अंतिम रूप देने पर जोर दिया जायेगा. पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >